फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The earth is golden amber blue every season is colorful such a country is mine

धरती सुनहरी अंबर नीला हर मौसम रंगीला ऐसा देश है मेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The earth is golden amber blue every season is colorful such a country is mine
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ‘धरती सुनहरी अंबर नीला हर मौसम रंगीला ऐसा देश है मेरा’, ‘वंदे मारतम’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसे देशभक्ति गीतों की गूंज सोमवार सुबह चहूंओर सुनाई पड़ रही थी। मौका था स्वतंत्रता दिवस समारोह का। असंध में जिला स्तरीय और करनाल, इंद्री व घरौंडा में उपमंडल स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। जहां मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। चारों आयोजनों में 32 शहीदों के परिवार, युद्ध वीरांगनाओं, 48 लोकतंत्र सेनानियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 अधिकारी और कर्मचारियों व अन्य सात लोगों को सम्मानित किया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया।
गूंजा भारत माता का जयघोष
असंध। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने असंध अनाज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 18 अधिकारियों व कर्मचारियों और नौ युद्ध वीरांगनाओं, वार हीरो के माता व पिता और 45 लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एसडीएम असंध मनदीप कुमार ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
- उत्कृष्ट सेवाओं के लिए : जिला स्तरीय समारोह में पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, मुख्य सिपाही नरेश कुमार, रविन्द्र कुमार, फिल्म निर्माता मनदीप सिंह चौहान, डॉ. संजीव अरोड़ा, शिक्षा विभाग से इंद्री स्कूल की पीजीटी कॉमर्स मनजीत संधू, पीजीटी संस्कृत अनिल कुमार, पीजीटी अंग्रेजी देवव्रत त्यागी, पीटीआई कविता, जेबेटी अध्यापक योगेश शर्मा, सहायक फोरमैन जितेंद्र कुमार, आईटीआई से सहायक अरुण कुमार, कृषि विभाग से एटीएम रवि कुमार, सैनिक स्कूल कुंजपुरा से यूडीसी राजेन्द्र प्रसाद, योग विशेषज्ञ डॉ. अमित पुंज, ग्राम सचिव नरेंद्र शर्मा, पटवारी विकास और जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के माली सुरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मार्च पास्ट : हरियाणा पुलिस पुरुष प्लाटून प्रथम, होम गार्ड प्लाटून द्वितीय व हरियाणा पुलिस महिला प्लाटून तृतीय।
- सांस्कृति प्रस्तुति : विभिन्न राजकीय स्कूलों की हरियाणवी नृत्य की टीम प्रथम, पार्थ पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्पेशल बच्चे तृतीय। संवाद
मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समा
करनाल। नई अनाज मंडी में हुए आयोजन में सांसद संजय भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण कर जनता के नाम संदेश दिया। परेड में शामिल जिला पुलिस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। स्वतंत्रता सेनानियों के 23 परिजनों व लोकतंत्र की सेवा करने वाले तीन सेनानियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सांसद ने स्थानीय जिला सैनिक बोर्ड परिसर स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ओपीएस विद्या मंदिर के बच्चों ने हर घर तिरंगा देशभक्ति गीत, माउंट लिटरा जी स्कूल के विद्यार्थियों ने तेरी मिट्टी गीत, जिमनास्टिक वर्ल्ड एकेडमी के बच्चों ने जिमनास्टिक करतब, दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जय जवान-जय किसान नृत्य गीत व दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता अभियान पर प्रस्तुती दी। अध्यापक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने मंच संचालन किया। परेड में जिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम, गाइड द्वितीय और स्काउट की टुकड़ी तृतीय रही। इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला व अमरनाथ सौदा, एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसडीएम अनुभव मेहता मौजूद रहे। ब्यूरो
इन्हें मिला विशेष सम्मान
समारोह में पुष्कर टंडन को पुराने सिक्के व नोटों का संग्रह करने, ध्वनि विद्यार्थी को 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान, कीर्ति दीनदयाल को भी प्रदेश में तृतीय आने पर, सुरेंद्र सिंह मान को बच्चों के अधिकारों के लिए सराहनीय कार्य करने, नरेंद्र सिंह उचाना, ईश्वर सिंह लाठर फूसगढ़ और सज्जन चौधरी कुंजपुरा को पौधरोपण, मिनी डायरी, वर्मी कंपोस्ट व मशरूम में अच्छा काम करने के लिए अच्छा काम करने पर सम्मानित किया गया।
एनसीसी की टुकड़ी परेड में प्रथम
घरौंडा। अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में गुहला चीका के विधायक ईश्वर सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि दी। परेड में राजकीय महाविद्यालय घरौंडा की एनसीसी की टुकड़ी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा की टुकड़ी द्वितीय और आरएलएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालरों का बैंड तृतीय रहा। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा की टीम प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल घरौंडा की टीम द्वितीय और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय रही। सभी को विधायक ने सम्मानित किया। संवाद

देश तिरंगे के रंग में रंगा : विधायक
इंद्री। स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। विधायक ने कहा कि सारा देश तिरंगे व देशभक्ति के रंग में रंगा है। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. आनंद शर्मा, एएसपी हिमाद्रि कौशिक, डीएसपी वीर सिंह, बीडीपीओ साहब सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ राममूर्ति शर्मा, खंड कृषि अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed