{"_id":"668de59e16eb6f3b69040ec7","slug":"the-drains-will-be-cleaned-there-will-be-relief-from-waterlogging-karnal-news-c-18-knl1008-427065-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जोहड़ों की होगी सफाई, जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जोहड़ों की होगी सफाई, जलभराव से मिलेगी निजात
विज्ञापन
- पंचायती राज ने सरपंचों को दिए निर्देश, नगर निगम शहर के जोहड़ों के सुधार पर खर्च करेगा 50 लाख रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के गांवों के बदहाल जोहड़ों की स्थिति सुधरेगी। गंदगी से अटे जोहड़ों को साफ कराया जाएगा। इसके अलावा जिन जोहड़ों को परियोजना में लिया गया, वहां का सुंदरीकरण भी होगा। बरसात से पहले जोहड़ों की सफाई के लिए पंचायती राज के अधिकारियों ने सरपंचों को जोहड़ों की सफाई के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरपंच अपने स्तर पर व्यवस्था करके सफाई करवा सकते हैं।
इधर, नगर निगम की ओर से शहर के जोहड़ों के सुंदरीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कागजी प्रक्रिया के साथ ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इस पर करीब 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विदित हो कि अमर उजाला ने जिले के बदहाल जोहड़ों का मामला उठाया था। सीरिज चलाकर सभी खंडों के जोहड़ों की स्थिति को उजागर किया गया था। इसके बाद ही पंचायती राज और नगर निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए सफाई व सुंदरीकरण की योजना बनाई है।
विज्ञापन
18 से 21 जून तक प्रकाशित खबरों में गांवों में जोहड़ों की पानी निकासी न होने की समस्या और बरसात में जलभराव की स्थिति को उजागर किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सफाई के इंतजाम करने की मांग की थी। पंचायती राज के अधिकारियों का कहना है कि गांव के सरपंच अपने स्तर पर पाइप लगवाकर नजदीकी ड्रेन में जोहड़ की निकासी देते हुए सफाई करा सकते हैं। ताकि बरसाती मौसम में जलभराव व जोहड़ ओवरफ्लो होने की स्थिति न पैदा हो। जिले के 435 गांवों में जोहड़ बदहाल हैं। महाग्राम और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन (आर अर्बन) मिशन योजना के तहत 15 गांवों में सीवरेज लाइन भी बिछाई जाएगी।-- --
नगर निगम इन जोहड़ों को सुधारेगा
- वार्ड-1 के गांव बलड़ी के तीन जोहड़ों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस कार्य पर 41.62 लाख रुपये खर्च होंगे।
- वार्ड-7 में शाम नगर के जोहड़ की सफाई के साथ सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस पर 8.70 लाख रुपये खर्च होंगे।
कई गांवों के जोहड़ों की सफाई हो चुकी है। जिन गांवों में अभी जोहड़ ओवरफ्लो हैं या ज्यादा गंदगी है तो सरपंच अपने स्तर पर व्यवस्था करके सफाई करवा सकते हैं। महाग्राम और रुर्बन मिशन में ही गांवों में सीवरेज लाइन बिछाने की व्यवस्था है। पहले चरण में तीन गांवों को लिया था, इनमें से दो में काम शुरू हो चुका है। कार्य जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाना है। अन्य 12 गांवों में काम के लिए भी जल्द प्रक्रिया शुरू होगी।
- परमिंद्र सिंह, एक्सईएन, पंचायती राज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के गांवों के बदहाल जोहड़ों की स्थिति सुधरेगी। गंदगी से अटे जोहड़ों को साफ कराया जाएगा। इसके अलावा जिन जोहड़ों को परियोजना में लिया गया, वहां का सुंदरीकरण भी होगा। बरसात से पहले जोहड़ों की सफाई के लिए पंचायती राज के अधिकारियों ने सरपंचों को जोहड़ों की सफाई के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरपंच अपने स्तर पर व्यवस्था करके सफाई करवा सकते हैं।
इधर, नगर निगम की ओर से शहर के जोहड़ों के सुंदरीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कागजी प्रक्रिया के साथ ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इस पर करीब 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विदित हो कि अमर उजाला ने जिले के बदहाल जोहड़ों का मामला उठाया था। सीरिज चलाकर सभी खंडों के जोहड़ों की स्थिति को उजागर किया गया था। इसके बाद ही पंचायती राज और नगर निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए सफाई व सुंदरीकरण की योजना बनाई है।
विज्ञापन
18 से 21 जून तक प्रकाशित खबरों में गांवों में जोहड़ों की पानी निकासी न होने की समस्या और बरसात में जलभराव की स्थिति को उजागर किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सफाई के इंतजाम करने की मांग की थी। पंचायती राज के अधिकारियों का कहना है कि गांव के सरपंच अपने स्तर पर पाइप लगवाकर नजदीकी ड्रेन में जोहड़ की निकासी देते हुए सफाई करा सकते हैं। ताकि बरसाती मौसम में जलभराव व जोहड़ ओवरफ्लो होने की स्थिति न पैदा हो। जिले के 435 गांवों में जोहड़ बदहाल हैं। महाग्राम और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन (आर अर्बन) मिशन योजना के तहत 15 गांवों में सीवरेज लाइन भी बिछाई जाएगी।