{"_id":"6945b04b29ad96fac8065edd","slug":"the-districts-first-shri-guru-teg-bahadur-herbal-garden-will-be-built-in-the-government-college-karnal-news-c-18-knl1018-804981-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजकीय महाविद्यालय में बनेगा जिले का पहला श्री गुरु तेग बहादुर हर्बल गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजकीय महाविद्यालय में बनेगा जिले का पहला श्री गुरु तेग बहादुर हर्बल गार्डन
Sat, 20 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा राजकीय महाविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में श्री गुरु तेग बहादुर हर्बल
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजकीय महाविद्यालय परिसर में जिले का पहला श्री गुरु तेग बहादुर हर्बल गार्डन बनाया जाएगा। शुक्रवार को हर्बल गार्डन में 100 से अधिक प्रकार के फलदार और औषधीय पौधे रोपे गए।
हर्बल गार्डन का शिलान्यास उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने पहला पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस हर्बल मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलें।
प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार नागिया ने हर्बल गार्डन के निर्माण में सहयोग देने वाले ग्रीनमैन प्रोफेसर दलजीत कुमार, डॉ. विकास, विद्यार्थियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र कुमार नागिया ने की। संचालन ईको क्लब अध्यक्ष डॉ. विकास ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम राजेश कुमार सोनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पानीपत के देशबंधु राजकीय महाविद्यालय से ग्रीनमैन प्रोफेसर दलजीत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
संदीप कल्याणी एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट और शुगर मिल पानीपत से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। गुरनाम सिंह मलिक, डॉ. अंजू बाला, सुमन लता, डॉ. रेखा जांगड़ा, डॉ. राकेश शर्मा, सुनील कौशिक, बिट्टू, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
अंजीर, मौसमी व सुखशांति के पौधे रोपे
हर्बल गार्डन में अंजीर, मौसमी, बेलपत्र, नींबू, अमरूद, अनार, ओल्सपास, छह प्रकार की तुलसी, अनार, कपूर, यूनिपर्स, इंसुलिन, नागदोन, सुखशांति, गुड़हल, जामुन, इंग्लिश गुलाब, देशी गुलाब, चंदन, लेमनग्रास, इमली, इलाइची, तेजपत्ता जैसे 100 से अधिक पौधे रोपे गए।