{"_id":"68c081e5ac7daa12a908f4d5","slug":"the-district-administration-freed-the-land-from-encroachment-and-handed-it-over-to-the-gram-panchayat-karnal-news-c-18-knl1008-735270-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई जमीन, ग्राम पंचायत को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई जमीन, ग्राम पंचायत को सौंपी
Wed, 10 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
108...अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी। प्रवक्ता
- फोटो : mathura
असंध। क्षेत्र के गांव बस्सी में मंगलवार को अवैध कब्जा वाली जगह पर उपमंडल प्रशासन असंध की ओर से कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त करवाकर ग्राम पंचायत बस्सी को सौंप दिया गया।
इस संबंध में बीडीपीओ असंध प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके संज्ञान में आया था कि गांव बस्सी में गांव की गली और फिरनी पर लगभग 14 घरों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी दिशा में कार्यवाही करते हुए एसडीएम कोर्ट असंध द्वारा विसीएल एक्ट के अंतर्गत कब्जा कार्यवाही करने के आदेश प्राप्त हुए और प्रशासन द्वारा उन्हें ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और आज गांव बस्सी में जमीन को कब्जा मुक्त करवाकर ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया।
इसके अतिरिक्त बीडीपीओ प्रशांत कुमार ने समस्त आमजन से प्रशासन की तरफ से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा न करें इससे ग्राम पंचायत को वित्तीय नुकसान होता है और ऐसा करने वालों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी।