{"_id":"61046d438ebc3e583e16d4eb","slug":"the-director-ordered-the-investigation-the-investigation-will-be-done-under-the-supervision-of-ms-karnal-news-knl78321497","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक ने दिए जांच के आदेश एमएस की देखरेख में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक ने दिए जांच के आदेश एमएस की देखरेख में होगी जांच
विज्ञापन
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला का इलाज करने से मना करने के मामले में मेडिकल कॉलेज के निदेशक ने जांच शुरू कर दी है। जांच एमएस डॉ. हिमांशु मदान को सौंपी है। 28 जुलाई को असंध के वार्ड 6 निवासी राजीव ने शिकायत में बताया था कि वह अपनी पत्नी पूनम की डिलीवरी के लिए उसे नागरिक अस्पताल लेकर आया था। वहां से उसकी पत्नी को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसने पत्नी को दाखिल करा दिया और वहां मौजूद डॉक्टर अमित से पूछ लिया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी कितने घंटे बाद होगी। यह पूछते ही डॉक्टर भड़क गया और पत्नी को प्राइवेट अस्पताल ले जाने को कहा। राजीव ने डॉक्टर से कहा कि आप लिखित में दे दो तब वह पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जाएगा। डॉक्टर ने तुरंत उसकी पत्नी की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद पीड़ित की मां ने डॉक्टर के पांव तक पकड़े लेकिन डॉक्टर ने डिलीवरी नहीं कराई। जब पत्नी की तबियत खराब हो गई तो उसने मेडिकल कॉलेज के निदेशक को फोन किया। इसके बाद उसकी पत्नी की डिलीवरी दूसरे डॉक्टर ने की।
असंध निवासी एक व्यक्ति ने जो शिकायत दी है, उसकी जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एमएस को सौंपी है। जांच के बाद जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल
विज्ञापन
असंध निवासी एक व्यक्ति ने जो शिकायत दी है, उसकी जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एमएस को सौंपी है। जांच के बाद जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल