फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The date of admission in model culture schools extended till May 10

मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले की तिथि 10 मई तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The date of admission in model culture schools extended till May 10
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे, वे अब 10 मई तक फार्म भरकर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। शुक्रवार को पत्र जारी करके विभाग की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। पुराने शेड्यूल के अनुसार, दो मई को दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। सीटों से ज्यादा आवेदन होने पर ड्रा के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था।
अभी भी कुछ स्कूलों में सीटें खाली हैं, इसलिए विभाग की ओर से दूसरे चरण में प्रक्रिया शुरू करते हुए इन दाखिले दिए जाएंगे। इन स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से बच्चों की पढ़ाई होगी। स्कूलों में दाखिले व मासिक फीस भी देनी होगी। कक्षावार, विद्यालय विकास निधि के रूप में फीस ली जाएगी। खास बात यह भी है कि जिन विद्यार्थियों के परिवार पहचान पत्र में आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें फीस में छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन

गत वर्ष सरकार ने प्रदेश के चयनित सरकारी स्कूलों को मॉडल संस्कृति में तब्दील किया था। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता मिलने के बाद इन स्कूलों की अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई भी शुरू हो गई थी। जारी गाइडलाइन के अनुसार, पंजीकरण केवल एक बार लिया जाना है। दाखिले के लिए विद्यार्थी का जन्म का प्रमाणपत्र और रिहायशी प्रमाणपत्र जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्शन में विद्यार्थियों की संख्या
- कक्षा पहली से पांचवीं तक अधिकतम 30 छात्र प्रति सेक्शन।
- कक्षा छठी से आठवीं तक अधिकतम 35 छात्र प्रति सेक्शन।
- कक्षा नौवीं से बारहवीं तक अधिकतम 40 छात्र प्रति सेक्शन।
सीटों पर आरक्षण की स्थिति-
- जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये तक है। उन बच्चों को लेकर सेक्शन में 20 प्रतिशत यानी छह सीटें आरक्षित रहेंगी।
- जिनकी सालाना 2.40 लाख रुपये तक है। उन बच्चों को लेकर सेक्शन में 10 प्रतिशत यानी तीन सीटें आरक्षित होंगी।
- एससी वर्ग के बच्चों को लेकर हर सेक्शन में तीन, बीसीए को लेकर दो और बीसीबी की एक व अनाथ, दिव्यांग व एचआईवी ग्रस्त बच्चे को लेकर दो सीटें आरक्षित रहेंगी।

ऐसे देनी होगी फीस
कक्षा मासिक फीस
पहली से तीसरी 200
चौथी और पांचवीं 250
छठी से आठवीं 300
नौवीं और दसवीं 400
11वीं और 12वीं 500
(कक्षा पहली से पांचवीं तक 500 और छठी से बारहवीं तक 1000 रुपये दाखिला राशि एकमुश्त देनी होगी)
वर्जन-
आवेदन फार्म स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे, वे अब दाखिला ले सकते हैं। 10 मई तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed