Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The criminal involved in the firing was caught after five months.

Karnal News: फायरिंग में संलिप्त बदमाश पांच माह बाद दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The criminal involved in the firing was caught after five months.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बड़ागांव में 7 जुलाई को झगड़े के दौरान हुई फायरिंग मामले में संलिप्त बदमाश सोनीपत के खंडा निवासी सोनू दहिया को पुलिस ने चार माह बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी और बुधवार की रात को आरोपी पुलिस लाइन के नजदीक घूमता मिला। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल स्कोर्पियो कार भी बरामद की गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पर सोनीपत और झज्जर में भी लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, झगड़े के छह केस दर्ज हैं। आरोपी झगड़ों के मामले में पहले जेल भी जा चुका है। फिलहाल अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। स्थानीय पुलिस और लोगों से मिले इनपुट के आधार पर आरोपी को काबू किया गया। जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बड़ागांव में हुए मामले में पहले 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। केवल सोनू दहिया की ही पुलिस को तलाश थी। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को बड़ागांव में दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को मारने व पीटने के लिए तीन गाड़ियों में सोनीपत से बदमाशों को बुलाया था। आरोपी लाठी, डंडों से हमला करने के बाद हवाई फायरिंग कर भाग गए। सोनीपत से आने वाले आरोपियों में दो गाड़ियों और आठ लोगों को पहले काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed