फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   "The country is spreading hunger, go out and do the job '

‘देश में फैल रही है भूखमरी, बाहर जाकर करें नौकरी’

Sun, 22 Sep 2013 10:23 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 22 Sep 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
"The country is spreading hunger, go out and do the job '
देश में बेकारी और भूखमरी फैली हुई है। ऐसे में युवाओं को बाहर जाकर नौकरी करनी चाहिए। देश में तो सरकार भी मानती है कि 70 प्रतिशत लोगों को खाना नहीं मिलता है। ऐसे में बाहर जाकर पैसा कमाना चाहिए। भारत में है ही क्या। ऐसा मानना है पंजाब के पूर्व राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बीकेएन छिब्बर का।
विज्ञापन


छिब्बर ने यह अजीब बयान करनाल में पत्रकारों से बातचीत में दिया। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बीकेएन छिब्बर भारत में भूखमरी की समस्या होने के कारण लोगों को विदेश जाकर दौलत कमाने में कोई हर्ज नहीं समझते। उन्होंने देश के खाद्य सुरक्षा बिल पर कटाक्ष करते कहा कि देश की 70 प्रतिशत आबादी को खाना नहीं मिलता है।
विज्ञापन


मात्र तीस प्रतिशत लोग ही भरपूर भोजन करते है और समृद्ध हैं। अब लड़ाई तलवारों की नहीं, आर्थिक आधार पर लड़ने की जरूरत है। छिब्बर शहर के चार सितारा होटल में रविवार को पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले उन्होंने शहर के सेक्टर-12 के शॉपिंग कांप्लेक्स में वर्ल्ड वाइड इमिग्रेशन कंसलटेंसी सर्विसेज (डब्लयूडब्लयूआईसीएस) के कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिब्बर ने खुले तौर पर कंसलटेंसी की सराहना करते कहा कि कंपनी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर बेहतर और ईमानदारी की सुविधा देती है। पूर्व राज्यपाल मीडिया के सामने यह भी कह गए कि जनसंख्या के बढ़ते दबाव के कारण भी विदेश जाना आवश्यक हो गया है। युवाओं को विदेश में पढ़ने और जिंदगी संवारने के लिए विदेश भेजने में कंपनी की बड़ी सेवा है।

पांच फीसदी आबादी विदेश जाए तो हर्ज क्या
पत्रकारों ने पूर्व राज्यपाल छिब्बर से सवाल किए कि इसका मतलब भारत में तरक्की के रास्ते बंद हो गए हैं और भारत में लोगों की जिंदगी विदेश के स्टेंडर्ड के मुकाबले कमजोर हो गई है। इस पर छिब्बर ने साफ कहा कि भारत में 70 प्रतिशत आबादी को खाना नहीं मिलता है।


इसमें से पांच प्रतिशत आबादी विदेश चली जाए तो उनकी दृष्टि में कोई हर्ज नहीं होगा। मीडिया के सवालों का अर्थ समझ आने पर छिब्बर ने कहा उनका मतलब इस बात से नहीं है कि भारत में तरक्की नहीं हो रही है। भारत के सब लोगों को भारत छोड़कर विदेश जाना चाहिए। उनका मतलब इस बात से है कि जो लोग विदेश जाना चाहते हैं। उन्हें कंपनी बेहतर सुविधा प्रदान करती है। मौके पर कंपनी के एमडी कर्नल बीएस संधू, दीपक कोचर और एसपी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed