फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation's confiscation teams did not come out on the second day

Karnal News: दूसरे दिन बाहर नहीं निकली निगम की कुर्की टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The corporation's confiscation teams did not come out on the second day
तीन संपत्ति धारकों ने 9.20 लाख रुपये का कर जमा कराया, दो प्रतिष्ठानों की सील खोली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम की कुर्की की कार्रवाई एक दिन चलकर ही ठप हो गई। वीरवार को निगम ने बकायेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि तीन बकायेदारों ने निगम कार्यालय आकर अपनी बकाया राशि जमा की। इनमें दो संपत्तिधारक ऐसे थे, जिनके प्रतिष्ठानों को सील किया गया था। उनकी सील को धन जमा होने के बाद खोल दिया गया।
नगर निगम ने मंगलवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ कुर्की की कार्रवाई शुरू की थी, सात संपत्तियों को सील भी किया था। छह लोगों ने मौके पर बकाया राशि जमा कर दी थी लेकिन बुधवार को निगम की टीमें कार्रवाई के लिए बाहर नहीं निकली। जिनकी संपत्ति को सील किया गया था, उन मालिकों ने सात लाख 66 हजार रुपये बकाया संपत्ति कर जमा कराया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि अस्पताल चौक स्थित बीकानेर भोजनालय ने तीन लाख 88 हजार रुपये तथा सेक्टर-7 स्थित एससीओ. मालिक ने तीन लाख 78 हजार रुपये बकाया कर का भुगतान कर दिया गया है। इन दोनों की सील खोल दी गई है। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे-44 स्थित मयूर ढाबा के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप मालिक ने कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए एक लाख 54 हजार रुपये संपत्ति कर का भुगतान किया गया है। कुल नौ लाख 20 हजार रुपये संपत्ति कर जमा हुआ है। उन्होंने बताया कि डिफाल्टर संपत्ति धारकों को पहले से ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब कार्रवाई की बारी है। कुर्की की अगली कार्रवाई में निजी स्कूल, कोचिंग सेंटर व अस्पताल इत्यादि वाणिज्यिक संस्थानों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed