फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation created a record by collecting property tax of more than Rs 29 crore.

Karnal News: निगम ने 29 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The corporation created a record by collecting property tax of more than Rs 29 crore.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 29 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटा ली है। निगम का निर्धारित लक्ष्य 27 करोड़ रुपये था, जिसे पार कर यह उपलब्धि हासिल की गई। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि शहरवासियों ने अपेक्षा से अधिक टैक्स जमा कर शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सभी संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे 31 मार्च से पहले अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान अवश्य कर दें ताकि 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज और अन्य पेनल्टी से बचा जा सके।

निगम ने खोले छह काउंटर
नगर निगम प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा के लिए भुगतान की व्यवस्था को सरल बनाया है। निगम कार्यालय में प्रतिदिन छह काउंटरों पर टैक्स जमा किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन माध्यम से भी राज्य सरकार के पोर्टल के जरिए भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन



बड़े डिफॉल्टरों पर सख्ती शुरू
नगर निगम ने बकाया वसूली अभियान को तेज करते हुए बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और समय पर भुगतान नहीं करने पर उनकी संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



धर्मार्थ संस्थाओं को राहत
प्रावधानों के तहत धर्मशालाएं, अनाथालय और चैरिटेबल संस्थान निर्धारित शर्तों के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के पात्र हैं। अगर संपत्ति का उपयोग पूरी तरह धर्मार्थ कार्यों के लिए हो रहा है और उसमें कोई व्यावसायिक गतिविधि शामिल नहीं है तो पूर्ण छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed