फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The constable cheated 12 lakhs in the name of doubling the money from the plot

Karnal News: प्लॉट से रुपये दोगुने के नाम पर सिपाही ने ठगे 12 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
The constable cheated 12 lakhs in the name of doubling the money from the plot
मुलाना। हरियाणा पुलिस में कार्यरत सिपाही ने महिला को विश्वास में लेकर उसे प्लाॅट खरीदने पर रुपये डबल होने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। महिला ने मुलाना पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं बनने का हवाला दिया। आखिर में अंबाला के एसपी को शिकायत सौंपने के बाद मुलाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुलाना निवासी उषा रानी ने बताया कि नरेश कुमार हरियाणा पुलिस में गनमैन है। नरेश के बच्चे उसके पास ट्यूशन पढ़ने आते थे। इसी दौरान नरेश ने उसका विश्वास जीता और एक प्लाॅट में पैसा लगाकर डबल मुनाफा होने का झांसा दिया। प्लाॅट की एवज में 12 लाख रुपये ले लिए और प्लाॅट भी नहीं दिलाया और रुपये भी नहीं लाैटाए। पैसे मांगने पर आरोपी ने हरियाणा पुलिस का रौब दिखाया और उसके साथ दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ करने के साथ-साथ उसके परिवार को नुकसान पंहुचाने की धमकी तक दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने सिपाही नरेश के खिलाफ मुलाना थाना में 24 जून को शिकायत दी और कार्रवाई के दौरान नरेश पैसे लौटाने को तैयार हो गया था। 28 जुलाई को महिला अपने केस का पता करने गई तो थाना प्रभारी मुलाना ने कहा कि नरेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं बनती। महिला ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने कहा कि रिपोर्ट हमने आगे भी दी है, जोकि आरटीआई की ओर ले जाए और कहा कि इसकी जांच दूसरी एजेंसी से करा लें। साथ ही अपशब्द और दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। महिला के अनुसार प्लाट में पैसे इनवेस्ट करने के लिए उसने 12 लाख रुपये घर वालों को बिना बताए दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पैसे बच्चों की शादी के लिए रखे थे, लेकिन उसकी बेटियों की शादी जब पक्की हुई तो घर वालों ने एफडी को दिए 12 लाख रुपये मांगे तो महिला कुछ बोलने लायक नहीं थी, क्योंकि वो पैसे उसने नरेश को दे दिए थे। परिवार को पता चलने के बाद 19 मार्च 2023 को पंचायत हुई, जिसमें नरेश ने मनोज की ओर से पैसे खाने की बात कही गई, लेकिन महिला के अनुसार वह किसी मनोज तो नहीं जानती और 12 लाख रुपये नगद नरेश को उसके घर पर ही दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed