{"_id":"68e2c794b01a3132660dc09f","slug":"the-condition-of-the-woman-who-jumped-into-the-canal-with-her-daughter-is-critical-karnal-news-c-18-knl1008-753135-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बेटी के साथ नहर में छलांग लगाने वाली महिला की हालात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बेटी के साथ नहर में छलांग लगाने वाली महिला की हालात गंभीर
Mon, 06 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत नहर में छलांग लगाने वाली घरौंडा के एक गांव निवासी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बेटी की हालत सामान्य है। उनकी बेटी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब पुलिस सच सामने लाने के लिए बेटे की हत्या के आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है।
डॉक्टरों की टीम मां की लगातार निगरानी क रही है। महिला ने अपनी बेटी के साथ हाथ बांधकर नहर में छलांग लगा दी थी। नहर के आसपास मौजूद लोगों ने देख लिया। गोताखोर और तैराक लोगों ने दोनों को निकाल लिया था। घटना से महिला के गांव में तनाव है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक न्याय नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी में कराई जाए। इससे पहले भी ग्रामीण जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं।
29 जून की रात को महिला के 16 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई थी। शव गांव की गली में मिला था। परिजन ने हत्या का आरोप गांव के पूर्व सरपंच और उसके साथी पर लगाया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस तो दर्ज कर लिया लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
परिजन का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। आरोपित गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों से कई बार पूछताछ की जा चुकी है लेकिन अभी तक ठोस सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की प्रक्रिया चल रही है ताकि सच सामने आ सके। पुलिस का दावा है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।