फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The condition of the playground did not improve even after the visit of the Union Minister.

Karnal News: केंद्रीय मंत्री के दौरे के बाद भी नहीं सुधरी खेल मैदान की हालत

Tue, 25 Nov 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 25 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The condition of the playground did not improve even after the visit of the Union Minister.
खेल परिसर के टूटे दरवाजे । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के दौरे के बाद भी काछवा गांव के खेल मैदान की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। हालांकि ग्राम पंचायत ने मैदान में उगी हुई घास कटवा दी है। टूटी हुई दीवार की मरम्मत करा दी गई है।
ग्रामीणों की शिकायत पर दो सितंबर को मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ मैदान का दौरा किया था। एडीसी को जल्द से जल्द सुधार के आदेश दिए थे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दौरे के समय मैदान में घास उगी हुई थी। खिलाड़ियों के बने ट्रैक की हालत काफी खस्ता थी। घास कटवा दी गई और दीवार की मरम्मत कराई गई। बाकी सब जस का तस है। खेल परिसर के दरवाजे व खिड़की टूटी पड़ी हैं। कोच की व्यवस्था नहीं की गई है। खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए करनाल स्टेडियम आना पड़ता है।
विज्ञापन

26 अक्तूबर, 2014 को मनोहर लाल जब हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव काछवा को गोद लिया था। 16 मई, 2017 को उन्होंने इस मैदान का उद्घाटन किया था। छह एकड़ की जगह में करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से मैदान तैयार किया गया था। खेल उपकरण लगाए गए थे। शुरुआत के दिनों में तो खेल मैदान में सुविधाएं मिलीं, लेकिन कुछ समय बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। खेल मैदान के निर्माण के बाद एक तीरंदाजी का कोच नियुक्त किया गया था। गांव और आसपास के क्षेत्र में इस खेल का कोई खिलाड़ी नहीं होने से उन्हें वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की सरपंच सुशीला देवी ने बताया कि खेल स्टेडियम में उगी घास को कटवा दिया गया है। टूटी हुई दीवार को ठीक करा दिया है। खेल विभाग को कोच की नियुक्ति के लिए बोला है।

खेल उपकरण के लिए प्रस्ताव भेजा है
जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि खैल मैदान की सफाई करवा दी गई है। खेल उपकरणों के अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। खिलाड़ियों के लिए भी जल्द से जल्द कोच की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed