फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The competition will be with the HF cow, which has set an Asian record by producing 87.70 litres of milk.

Karnal News: 87.70 लीटर दूध देकर एशिया रिकॉर्ड बना चुकी एचएफ गाय से होगा मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The competition will be with the HF cow, which has set an Asian record by producing 87.70 litres of milk.
एनडीआरआई में आयोजित पशु मेले में 87  किलो दूध देने वाली गाय। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 87.740 लीटर दूध देकर एशिया रिकॉर्ड बनाने वाली एचएफ यानी होल्सटीन फ्रीजियन नस्ल की गाय राष्ट्रीय डेयरी मेले में पहुंची है। खास बात यह है कि इस गाय ने एनडीआरआई में हर साल होने वाले मेले में भी लगातार दो बार रिकॉर्ड तोड़ा है। अब फिर नया रिकॉर्ड बनाकर खिताब जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।
करनाल के झंझाड़ी गांव के किसान सुनील मेहला ने बताया कि वे 2018 से एनडीआरआई के डेयरी मेले में हिस्सा लेने पहुंचते हैं। कई बार उनकी गाय ने द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीता और दो वर्ष से नया रिकार्ड बनाकर गाय प्रथम स्थान प्राप्त कर रही है। 2025 में उनकी गाय ने 87.70 लीटर दूध देकर नया रिकार्ड बनाया। इससे पहले इसी गाय ने 80 लीटर से ज्यादा दूध देकर रिकार्ड बनाया था। मेले में इस बार विभिन्न प्रदेशों से करीब 400 पशु पहुंचे हैं।
विज्ञापन

दूध उत्पादन में मौसम का भी योगदान
किसान सुनील का कहना है कि ऐसे मेलों में किसान अपने पशु लेकर आते हैं। दूध उत्पादन और सुंदरता पर प्रतियोगिता होती है। इससे पशुओं की तरफ रुझान बढ़ता है। इसके बाद हर किसान अपने पशुओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने की सोचता है। इससे पशुओं की सेवा भी होती है और नस्ल में भी सुधार हो रहा है। उनका कहना है कि दूध उत्पादन में मौसम का भी योगदान होता है। इस बार गर्मी ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में दूध उत्पादकों की चिंता बढ़ी है। साथ ही प्रतियोगिताओं में भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि उनकी गाय का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेष डाइट से होता है गाय का पालन
किसान सुनील ने बताया कि उनकी गाय होल्सटीन फ्रीजियन नस्ल की है जिसने ये रिकॉर्ड बनाया है। वे गाय की अच्छे से देखभाल करते हैं। उनका परिवार लंबे समय से पशुपालन कर रहा है। वे अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो पशुपालन कर रहे हैं। 2014 से उनका डेयरी फार्म चल रहा है। हर बार मेले में तीन से पांच पशु लेकर पहुंचते हैं। सभी गाय को दूध के अनुसार विशेष डाइट दी जाती है। एशिया रिकॉर्ड बनाने वाली होल्सटीन फ्रीजियन गाय को करीब 24 किलोग्राम साइलेज, करीब डेढ़ किलो तूड़ी, 10 किलो हरा चारा और 20 किलोग्राम स्पेशल फीड दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed