फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The clouds have betrayed us, there are chances of rain today

Karnal News: बदरा दे गए दगा, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The clouds have betrayed us, there are chances of rain today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिनभर धूप और हवा में नमी के कारण उमस रही। जिसके कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। बादलों की आवाजाही तो रही लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि कल भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है लेकिन कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था लेकिन करनाल जिले के आसपास के जिलों में तो बारिश हुई लेकिन मानसूनी बौछारें करनाल तक नहीं पहुंची। जिसके कारण यहां तेज धूप के बीच उमस से लोग बेहाल रहे। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये सोमवार से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, हालांकि सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिनों से स्थिर है। मंगलवार को 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है, लेकिन अभी मानसून कमजोर होने के कारण बारिश कुछ जिलों में ही हो रही है, हालांकि अभी 10 जुलाई तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना हुई है। करनाल जिले में भी बुधवार व वीरवार को कहीं कहीं हल्की तो कहीं कहीं मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed