फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The claim is 25 days, but in reality, the cylinder is being booked after 45 days... 8 days for delivery.

Karnal News: दावा 25 दिन, हकीकत में 45 दिन बाद बुक हो रहा सिलिंडर... डिलीवरी के लिए 8 दिन

Mon, 30 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 30 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The claim is 25 days, but in reality, the cylinder is being booked after 45 days... 8 days for delivery.
.सिलिंडर लेने के गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
करनाल।
विज्ञापन

सरकार जिले में गैस आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रही है। 25 दिन बाद बुकिंग का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। गैस एजेंसी अपने हिसाब से बुकिंग का समय बदल दे रही हैं। कुछ एजेंसी तो 45 दिन के बाद सिलिंडर की बुकिंग कर रही हैं।
रविवार को जिले की 45 एजेंसियों पर इस बारे में पड़ताल की गई। 24 एजेंसी पर बुकिंग के लिए दिए गए फोन नंबर पर कई बार संपर्क की कोशिश के बाद भी जवाब नहीं दिया गया। 9 के फोन नंबर बंद और नेटवर्क क्षेत्र से बाहर आए। सात एजेंसी सिलिंडर बुकिंग का अलग-अलग समय बताया। एजेंसी की ओर से बुकिंग के बाद सिलिंडर की डिलीवरी आठ दिन बाद करने की बात कही गई। किसी ने सिंगल सिलिंडर 25 दिन में और डबल 35 दिन में देने की बात कही तो किसी ने सभी सिलिंडर 35 दिन में और उज्वला योजना वाले 45 दिन में देने की बात कही। जिले के करीब 4.5 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


सरकार का दावा
जिला प्रशासन का दावा है कि 25 दिन के बाद सिलिंडर दोबारा बुक किया जा सकता है। केंद्र सरकार की प्रेस इंर्फोमेशन ब्यूरो ने मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस का संदेश साझा किया था जिसमें 25 दिन के भीतर शहरी क्षेत्र में और 45 दिन बाद ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात कही थी। गैस
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों का कहना है
गुढा गांव से वीरेंद्र इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी से वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक सिलिंडर हो या दो सिलिंडर हो, उनकी बुकिंग 45 दिनों बाद ही की जा रही है। बुकिंग के तुरंत बाद गैस सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है।
हांसी रोड स्थित इंडेन की भगवाड़िया गैस एजेंसी से सोमा भगवाड़िया ने बताया कि उनकी एजेंसी में एक सिलिंडर की 25 दिन और दो सिलिंडर की 35 दिनों बाद बुकिंग हो रही हैं। बुकिंग के आठ दिनों बाद डिलीवरी की जा रही है।

गगसीना गांव से दीप इंडेन गैस एजेंसी से उदय सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी में उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर की बुकिंग 45 दिनों बाद की जा रही है। इसके अलावा बुकिंग हो जाने के बाद साथ ही गैस की डिलीवरी की जा रही है।

नगला रोड़ान गांव से जनक एचपी गैस एजेंसी से जय कुमार ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत एक और दो सिलिंडर की बुकिंग 45 दिनों में की जा रही है। बुकिंग के एक से दो दिनों के अंदर डिलीवरी दी जाती है।

करनाल सेक्टर-9 से सरर्वेश्वर एचपी गैस एजेंसी से जितेंद्र वधवा ने बताया कि उनकी एजेंसी में एक सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन और दो सिलिंडर की बुकिंग 35 दिनों बाद कर रही है। बुकिंग के दो से तीन दिनों बाद डिलीवरी दी जा रही है।

करनाल सेक्टर-14 से मोहिंद्र गैस एंटरप्राइज एजेंसी से सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी में 25 दिन बाद केवल एक ही सिलिंडर की बुकिंग ली जा रही हैं जिसमें दो से तीन दिन बाद डिलीवरी दे रहे हैं।

तरावड़ी से श्री कृष्णा कृपा भारत गैस एजेंसी से नीलम ने बताया कि उनकी एजेंसी में एक सिलिंडर 25 दिन और दो सिलिंडर 35 दिनों बाद बुकिंग ली जा रही है। बुकिंग के तुरंत बाद डिलीवरी दी जा रही है।

सरकार की ओर से केवल 25 दिन बाद बुक करवा कर सिलिंडर लेने का आदेश आया है। हो सकता है कि अब गैस वितरण में गैस कंपनियों की ओर से समय सीमा में कोई बदलाव किया गया हो। इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। गैस कंपनियों के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। - मुकेश कुमार, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed