फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city will shine with the Divya Nagar scheme on the New Year

Karnal News: नए साल पर दिव्य नगर योजना से चमकेगा शहर

Mon, 29 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 29 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The city will shine with the Divya Nagar scheme on the New Year
करनाल।
विज्ञापन

नए साल पर नगर निगम शहर के लोगों को सुंदरता के साथ सुविधाएं मुहैया करवाने की तैयारी में है। दिव्य नगर योजना के तहत शहर 20 पार्क, 16 गोल चक्कर और करीब 37 किलोमीटर लंबी 26 सड़काें का मॉडल बनाने की तैयारी की जा रही है। पार्कों में खूबसूरत पौधे, रोशनी, नवीनीकरण, सिविल कार्य, सजावटी लाइटें सेल्फी प्वाइंट तथा पेंटिंग के कार्य किए जाएंगे। सड़कों पर पैदलपथ, साइकिल ट्रैक, महापुरुषों की प्रतिमा और मूर्तियों की स्थापना, खूबसूरत लाइटें, वाटर बॉडी, ट्राईकलर लाइटें और बैठने के लिए बैंचों की व्यवस्था की जाएगी। गोल चक्करों का सुंदरीकरण होगा। शहर में दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इसके साथ शहर के गंदे पानी की निकासी और समाधान के लिए दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाए जाएंगे। हालांकि इसके अलावा मुगल कैनाल का फेज दो और तीन तैयार किए जाने की योजना निगम बना रहा है। इनके साथ शहर के औद्योगिक सेक्टर में प्रदेश का एकमात्र यूनिटी मॉल भी बनेगा। जो शहर को व्यापार जगत की नई पहचान दिलाने का काम करेगा।






इनको भी आस-

शहरों के अंदर वाटिका, ऑक्सी-वन, पार्क, हरित स्थान, सांस्कृतिक केंद्र, खेल सुविधाएं और अन्य बुनियादी ढांचे विकसित किए जाएंगे। राष्ट्रीय/ऐतिहासिक व्यक्तियों के नाम पर गेटों का निर्माण करना योजना के घटक होंगे। अन्य घटकों को राज्य सरकार द्वारा सौंपे गए (घटक) अनुसार योजना में शामिल किया जाएगा। परियोजनाओं का निर्माण, मूल्यांकन और अनुमोदन सम्बंधित शहरी स्थानीय निकाय, समय-समय पर राज्य सरकार की ओर से दी गई शक्तियों के अनुसार करेगा।
विज्ञापन






शहर के लोगों को इनकी मिलेगी सौगात-
मीरा घाटी पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए 1.46 करोड़ से म्यूजिकल फव्वारा लगवाया जाएगा।

- नगर सुधार मंडल की व्यवसायिक योजनाओं में स्थित प्लॉटों का विभाजन करके मलकियत तबदील किया जाएगा।

- पुराने नगर निगम कार्यालय की भूमि पर कमर्शियल कॉम्पलेक्स बनेगा। दो टायर भूमिगत पार्किंग व सड़क को चौड़ा किया जाएगा।
- वार्ड सात में कर्ण कमर्शियल सेंटर (मुगल कैनाल) के फेज नंबर 2 व 3 को फेज एक की भांति विकसित किया जाए।

- वार्ड 12 स्थित पुरानी सब्जी मंडी में तीन टायर भूमिगत पार्किंग व छह लेवल ग्राउंड पार्किंग बनाई जाए।

- रामलीला ग्राउंड में मल्टी लेयर पार्किंग बनाई जाए।

- कर्णताल पार्क, कर्ण पार्क व मीरा साहब सद्भावना चौक का सौंदर्यकरण, म्यूजिकल फव्वारा तथा लेजिक-शो तैयार करवाया जाए।

- शहर में अनाधिकृत तौर पर चल रही डेयरियों को समयबद्घ तरीके से पिंगली गांव में शिफ्ट किया जाएगा।

- सेक्टर-8 पार्ट 2 में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।

- फूसगढ़ स्थित गोशाला व नंदीशाला को किसी पंजीकृत संस्था को सौंपा जाएगा। कुत्तों के लिए शेल्टर बनाए जाएंगे



2026 में इन पर भी रहेगी आस-


- वार्ड 20 में स्थित काछवा रोड पर स्लाटर हाऊस को एयर कंडीशन स्लाटर मार्केट बनाने का प्रस्ताव अभी लंबित है।

- कर्ण कमर्शियल सेंटर फेज-1 के 169 प्लॉटों को ई-नीलामी की योजना बनाई जाएगी
- पांच वर्षों तक विभिन्न बाजारों में रात्रि सफाई के लिए अनुमानित 18.55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास शहरी स्थानीय निकाय मंत्री को भेजा जा चुका है।
- रेलवे रोड स्थित जिला लाइब्रेरी का 3.75 करोड़ से विस्तार होगा।
- आरके पुरम स्थित आठ एमएलडी सीवरेजज ट्रीटमेंट प्लांट का 2.49 करोड़ से पांच वर्ष तक संचालन एवं रख-रखाव होगा।

- गांव धौलगढ़ में सामुदायिक केंद्र बनेगा जबकि उचानी गांव स्थित सामुदायिक केंद्र का विस्तार होगा।
- जीटी रोड से शुगर मिल तक सेंट्रल वर्ज पर लाइटें लगवाई जाएंगी।
---------
ये काम हुए पूरे-
राजकीय महिला कॉलेज में दो करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से बने पीजी ब्लॉक और बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया गया। इसका निर्माण कार्य सितंबर 2023 को शुरू किया गया था जिसे इस साल 11 अगस्त को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैलाश गांव के पास 1.80 करोड़ से कबड्डी हॉल का निर्माण कराया गया।
- 2.43 करोड़ से रणवीर हुड्डा पार्क से लेकर फव्वारा पार्क तक मुगल कैनाल रोड का निर्माण कराया गया।
- रामनगर की डिजिटल लाइब्रेरी में प्रथम मंजिल पर हॉल बनाया गया।


वर्जन-

महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि शहर के विकास के लिए सरकार ने अलग से 15 करोड़ 30 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से दिव्य नगर योजना की दो बड़ी परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसकी एक परियोजना में शहर की 8 मुख्य सड़कों को सुदृढ़ एवं सौंदर्यकरण और दूसरी परियोजना के तहत 20 पार्क व 16 चौक-चौराहों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। जिससे शहर की सुंदरता में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर- 6, 7, 13 व 14 की ग्रीन बेल्ट में मरम्मत कार्यों व उसके उचित रख-रखाव के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की बागवानी शाखा की ओर से 222 लाख रुपये का अनुमान तैयार किया गया था। इससे ग्रीन बेल्ट में मरम्मत इत्यादि कार्य करवाए जाएंगे, जिससे तमाम सेक्टरवासियों को सुविधाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed