फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city echoed with the praise of Lord Shri Ram...

Karnal News: भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The city echoed with the praise of Lord Shri Ram...
गाजेबाजे के साथ निकली शोभायात्रा, श्रीराम के स्वरूपों के साथ शामिल हुए भक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। प्रभु श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा अभियान के क्रम में वीरवार को शहर में विश्व हिंदू परिषद व संघ परिवार की ओर से धार्मिक संगठनों के सहयोग से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रीराम के स्वरूपों के साथ लोग शामिल हुए। इस दौरान श्रीराम के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीरामलीला मैदान से हुआ। शिव शक्ति इंटर ग्लोब प्राइवेट लिमिटेड तरावड़ी के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा रेलवे रोड दयालपुर गेट, कर्ण गेट बी मार्केट से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी नेहरू पैलेस, कुंजपुरा रोड से होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुई। सभी राम भक्त रामलीला ग्राउंड में इकट्ठा हुए और वहां पर जलपान किया।
विज्ञापन

यात्रा से पूर्व मंचीय कार्यक्रम में सभी कारसेवकों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता, अभियान के संयोजक नीरज गोयल तथा पंकज भारती ने सभी राम भक्तों को शोभायात्रा में व्यवस्था बनाए रखने व समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। शोभायात्रा में करनाल शहर की 36 धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ ही शहर की 56 बस्तियों से भी राम भक्त इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए और करनाल नगर के साथ 22 गांवों के रामभक्त भी इस शोभायात्रा का हिस्सा रहे। शोभायात्रा में सात झांकियां और एक मुख्य रथ शामिल हुआ। इस यात्रा में ध्वज-पताकाएं, ढोल नगाड़े और डीजे के साथ-साथ बैंडबाजे पर नृत्य करते हुए लोग भजन कीर्तन करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के मार्ग में भव्य स्वागत किया गया, जिसमें कई स्थानों पर पुष्प वर्षा व लड्डू, बर्फी, बूंदी तथा ब्रेड पकोड़ा का प्रसाद वितरण भी किया गया। सनातन धर्म मंदिर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा सहित महा आरती में भाग लिया।

शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री कुलदीप, जिला उपाध्यक्ष जुगल बठला, जिला सहमंत्री सुभाष चंद, जिला संयोजक संदीप राणा, अरविंद शिव कुमार, हरिओम, संजय राणा, प्रदीप, अजीत शास्त्री, ऋषिपाल, नरेश गोयल, चंद्रवीर भाटिया, विवेक लांबा, दुर्गा वाहिनी की राधिका, मुकेश, सिंदर, प्रिया भारद्वाज आदि शामिल रही। जिला प्रचारक प्रदीप, नगर कार्यवह श्याम सुंदर, विनीत खेड़ा, साध्वी मुक्ता भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed