फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The charge of attempted rape was found wrong

Karnal News: दुष्कर्म के प्रयास का आरोप गलत मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
The charge of attempted rape was found wrong
इंद्री। भादसो गांव में एक महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के प्रयास के आरोप गलत पाए गए हैं। महिला ने खुद ही पुलिस को लिखकर दिया है कि उसने शिकायत में दुष्कर्म के प्रयास वाली बात गुस्से में लिख दी थी।
विज्ञापन

भादसो गांव निवासी महिला ने सात फरवरी को इंद्री पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वह शाम को सात बजे गोबर डालने के लिए गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला ने गुस्से में आकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इंद्री थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि महिला ने स्वयं पुलिस थाने में आकर दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत को गलत बताया है। अब मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed