{"_id":"670f0ad3753283440600bb44","slug":"the-car-overturned-after-hitting-the-culvert-the-commission-agent-died-karnal-news-c-18-knl1008-499173-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिया से टकराकर पलटी कार, आढ़ती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिया से टकराकर पलटी कार, आढ़ती की मौत
Wed, 16 Oct 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कतलाहेड़ी गांव के समीप अनियंत्रित कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। इससे कार सवार आढ़ती की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों ने बताया कि आढ़ती राजीव करनाल में सेक्टर-6 में रहता था। उसकी असंध में आढ़त है। मूल रुप से वह असंध का ही रहने वाला था। वह सोमवार रात को अनाज मंडी असंध से कार में सवार होकर घर वापस आ रहा था। जब वह कतलाहेड़ी गांव के समीप पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसके बाद कार पलट गई।
इस दौरान कार में आग भी लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को हादसे की सूचना दी। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर राजीव को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। राजीव के दो बच्चे एक लड़का और लड़की है। घर में एक बूढ़ी मां भी है।