फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The car hit the motorcyclist, the elderly died

कार ने मारी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
The car hit the motorcyclist, the elderly died
असंध। गांव मंचूरी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रवीण कुमार वासी जलमाना ने बताया कि उसकी जलमाना और पक्काखेडा में सुनार की दुकान है। दोपहर को करीब सवा दो बजे उसके 60 वर्षीय पिता लालू राम उसे कहकर गया था कि वह गांव पक्काखेड़ा में दुकान पर जा रहा था। उसका पिता बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसके कुछ समय बाद वह अपनी गाड़ी में जलमाना से करनाल के लिए चल पड़ा। जब वह मंचूरी पहुंचा था तो उसका पिता उसके आगे आगे बाइक पर चल रहा था। जब उसके पिता मंचूरी से थोड़ा आगे रजवाहा के पास पहुंचे तो उसके पिता की बाइक को असंध की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका पिता लालू राम बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। जब उसने अपने पिता को संभाला तो उसके पिता ने मौके पर दम तोड़ दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। वह अपने पिता को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed