फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The candidate returned without a half thousand Physical Test

डेढ़ हजार उम्मीदवार बिना फिजिकल टेस्ट दिए लौटे

Thu, 19 Jun 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Thu, 19 Jun 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
The candidate returned without a half thousand Physical Test
मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में शुरू हुई पुलिस भर्ती के पहले दिन ही बुलाए सभी उम्मीदवारों का फिजिकल नहीं हो सका।
विज्ञापन


गर्मी में परेशान कई किलोमीटर का सफर तय कर मधुबन पहुंचे करीब डेढ़ हजार से अधिक उम्मीदवारों को बिना फिजिकल दिए मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी ज्यादा होेने की वजह से पुलिस भर्ती प्रभावित हो रही है। इसके चलते फिजिकल टेस्ट पूरे नहीं हो पाए।

1200 के भी पूरे फिजिकल नहीं हुए
भर्ती मैदान में स्थित कुछ सूत्राें के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल टेस्ट लेने के लिए करीब तीन हजार आवेदनकर्ताओं को बुलाया गया था।

पूरे दिन में करीब 1200 उम्मीदवारों के सिर्फ 100 मीटर की दौड़ और लांग जंप टेस्ट ही हो सके। इन उम्मीदवाराें की आठ सौ मीटर की दौड़ और ऊंची कूद बाकी है। यह बाद में कराई जानी है। करीब 1800 उम्मीदवारों को बिना फिजिकल टेस्ट दिए ही लौटना पड़ा।
एक पेंच यह भी
बताया गया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिए गए फिजिकल टेस्ट के दौरान एक डीएसपी ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवश्यक कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया गया। डीएसपी ने यह इंकार भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों और अधिकारियों के सामने किया।
विज्ञापन


अन्य 11 डीएसपी ने हस्ताक्षर कर दिए। मामला क्या रहा। यह अभी सामने नहीं आ सका है। मैदान में टेस्ट देने वाले उम्मीदवार भी उस समय हक्के-बक्के रहे गए जब डीएसपी स्तर के अधिकारी ने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था। मामले को पूरी तरह सीक्रेट रखने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला नोटिस में नहीं
जेएस मान, अध्यक्ष, हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड, पंचकूला ने बताया कि गर्मी अधिक है। करीब 1200 उम्मीदवाराें के फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया का काम शुरू किया गया। एक दिन में गर्मी में इतना काम करना सहज नहीं है।


लोग गर्मी के कारण उम्मीदवारों की तबीयत बिगाड़ने के पक्ष में नहीं हैं। जो लोग टेस्ट नहीं दे पाए उन्हें वीरवार को बुलाया गया है।

उन्हें दिक्कत जरूर झेलनी पड़ी है। भर्ती बोर्ड की तरफ से साफ कहा है कि मौसम की खराबी, प्राकृतिक आपदा व अन्य विशेष कारणों से भर्ती प्रक्रिया को अचानक रद्द भी किया जा सकता है।

डीएसपी के हस्ताक्षर से मना करने का मामला नोटिस में नहीं है। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed