{"_id":"646fc83c2400168c100b478a","slug":"the-bridge-being-constructed-on-moonk-canal-collapsed-dialogue-karnal-news-c-18-knl1031-132190-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निर्माणाधीन पुल गिरा, लेंटर डाल रहे 15 मजदूरों की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निर्माणाधीन पुल गिरा, लेंटर डाल रहे 15 मजदूरों की बची जान
विज्ञापन
- कमजोर शटरिंग के कारण हुई घटना, आसपास के लोगों ने मजदूरों को ढहे लेंटर के ऊपर से उतारा
- जांच टीम गठित, असंध-पानीपत मार्ग पर हो रहा पुल का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध-पानीपत मार्ग स्थित मूनक नहर पर निर्माणाधीन पुल बुधवार की शाम कमजोर शटरिंग पर लेंटर डालते समय गिर गया। हादसे के वक्त करीब 15 मजदूर लेंटर डाल रहे थे। पुल के गिरते ही मजदूरों की जान पर आफत बन आई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
आसपास के लोग मजदूरों को बचाने के लिए दौड़े और ढहे लेंटर के ऊपर से मजदूरों को नीचे उतारा। हादसे के दौरान अगर लेंटर के नीचे मजदूर खड़े होते तो उनकी जान जा सकती थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है।
हादसा बुधवार रात करीब 7:30 बजे का है। मजदूर शटरिंग के ऊपर खड़े होकर लेंटर डाल रहे थे। आधे पुल पर लेंटर डाला जा चुका था और बाकी पर काम जारी थी। इसी दौरान शटरिंग गिर गई और लेंटर मजदूरों के साथ नीचे आ गिरा। मजदूरों में चीख पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर शटरिंग के ऊपर ही रहे और नीचे नहीं गिरे।
विज्ञापन
साथ ही हादसे के दौरान शटरिंग के नीचे कोई मजदूर नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। आसपास के लोगों का कहना था कि कमजोर शटरिंग पर लेंटर डाला जा रहा था, जिसकी वजह से पुल गिरा।
सात करोड़ रुपये की लागत से तीन हिस्सों में हो रहा पुल का निर्माण
मूनक नहर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सात करोड़ रुपये की लागत से तीन हिस्सों में एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल के एक हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका था। दूसरे हिस्से के निर्माण के लिए लेंटर डालने का काम चल रहा था। पुल के पहले हिस्से के निर्माण के बाद उसमें नहर का पानी छोड़ दिया गया था और दूसरे हिस्से के निर्माण के लिए पानी रोका गया था।
शटरिंग ठीक नहीं होने के कारण लेंटर गिरा है। शटरिंग कमजोर थी और लेंटर का भार अधिक हो गया। ठेकेदार से जवाब तलब किया गया है। इसके साथ ही इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। विभाग को क्षति की पूर्ति ठेकेदार से की जाएगी।
- संदीप गोयल, एसई, लोक निर्माण विभाग