{"_id":"692f354d0c1c4ea80a0f86f4","slug":"the-body-was-thrown-into-the-canal-from-hathinikund-barrage-karnal-news-c-18-knl1018-792870-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हथिनीकुंड बैराज से नहर में फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हथिनीकुंड बैराज से नहर में फेंका था शव
Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। बेटे सोनू की शादी के दिन लापता हुए गांव नौरता निवासी रामलाल के शव का चार दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। गुस्साए परिजन ने मंगलवार को इंद्री के थाने में हंगामा किया।
उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हत्या का आरोपी मोर मंगलवार को अपने पूर्व के बयान से पलट गया। अब उसका कहना है कि शव को उसने हथिनीकुंड बैराज से नहर में फेंका था। जबकि पहले उसने यमुनानगर में कलेसर के जंगल में शव फेंकने की बात कही थी। पुलिस पिछले दो दिन से जंगल खंगाल रही थी। अब पुलिस ने नहर में भी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि बैराज के सीसीटीवी फुटेज में यहां से शव फेंकने के कोई साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। पुलिस शव की तलाश में जुटी है।