{"_id":"575f02464f1c1b4d1f11b84c","slug":"the-body-was-found-submerged-in-a-canal-the-two-continue-to-seek","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे एक का शव मिला, दो की तलाश जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे एक का शव मिला, दो की तलाश जारी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव के नजदीक नहाते समय डूबे तीन युवकों में सागर का शव बरामद कर लिया गया है। गोताखोरों की मदद से देर शाम सागर का शव गांव बड़ौता के पास बरामद किया गया। वहीं, गोताखोर और ग्रामीण दो अन्य युवकों की तलाश में लगे हुए हैं। उधर, ग्रामीणों ने पश्चिमी यमुना नहर का पानी कम करने की अपील की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को गर्मी ज्यादा होने के कारण शाम नगर निवासी दस युवक घोघड़ीपुर स्थित नहर में नहाने गए थे। इनमें से अचानक तीन युवक सैंकी, सागर व श्रीनाथ बह गए। हालांकि युवकों ने उनको बचाने की कोेशिश की, पर वे सफल नहीं हो पाए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई। काफी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए और उन्होंने युवकों का काफी तलाशा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गोताखोरों की टीम नहर पर पहुंची और दिनभर उन्होंने युवकों को तलाशा, देर शाम गांव बड़ौता के पास सागर का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं दो अन्य युवकों की तलाश जारी है। ग्रामीणों व पीड़ितों ने डीसी से अपील की है कि नहर के पानी का बहाव कम कराया जाए, ताकि युवकों को तलाश किया जा सके।
विज्ञापन