फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   the body of the dead husband was found earlier by the wife and friend

12 दिन पहले मिली थी पत्नी की लाश, 17 दिन से लापता पति की पैर कटी ला श मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
the body of the dead husband was found earlier by the wife and friend
करीब 17 दिनों से लापता इंसार का शव शुक्रवार देर रात डबकौली खुर्द से लगती यमुना नहर के पास गेहूं के खेतों में मिला। करीब 28 वर्षीय इंसार उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर के गांव बुढ़ा खेड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने इंसार के भाई की शिकायत पर नागल राजपूत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले इंतजार और अब्दुल रहमान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि 12 दिन पहले ही इंसार की पत्नी और उसके दोस्त की लाश भी यमुना नदी से बरामद हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को अलग अलग एंगल से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डबकौली खुर्द के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि यमुना से लगते गेहूं के खेत में एक शव पड़ा हुआ है, जिसकी दोनों टांगें कटी हुई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान 26 वर्षीय इंसार के रूप में की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक इंसार के परिजनों का आरोप है कि फातमा और इंतजार के नाजायज संबंधों के कारण ही इंसार की हत्या की गई है।
विज्ञापन

16 को मिली थी पत्नी और दोस्त की लाश
गौरतलब है कि गत 16 मार्च को कमालपुर गडरियान के पास यमुना नदी में मृतक इंसार की पत्नी फातमा और मित्र इंतजार का शव मिला था। विदित हो कि इंतजार का शव पुलिस को नग्न अवस्था में मिला था। मिली जानकारी अनुसार, फातमा और उसके पति इंसार का मृतक इंतजार के घर काफी आना जाना था। फातमा और इंतजार का शव मिलने के बाद से ही इंसार लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में मृतक इंसार के भाई इंतजार के अनुसार, 12 मार्च को नागल राजपूत गांव के रहने वाले इंतजार और अब्दुल रहमान सुबह करीब छह बजे फातमा और उसके पति इंसार को अपनी गाड़ी में नागल राजपूत लेकर आए थे। करीब 5 दिन बाद फातमा और इंतजार का शव यमुना नदी में मिला, जबकि इंसार लापता था। फातमा का इंतजार के घर करीब 2 सालों से काफी आना जाना था। मृतक इंतजार के पास 7 बच्चे हैं, जबकि मृतक इंसार और फातमा के पास कोई बच्चा नहीं था। आरोप है कि दोनों के नाजायज संबंध थे।

जल्द ही गिरफ्तार होंगे आरोपी : राजेंद्र कुमार
इस मामले में ब्याना चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले को रंजिश समेत अन्य एंगल पर जांच की जा रही है। -राजेंद्र कुमार, इंचार्ज ब्याना चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed