फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of a youth who had left home for work was found in a canal after 13 days.

Karnal News: मजदूरी के लिए घर से निकले युवक का 13 दिन बाद नहर से मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who had left home for work was found in a canal after 13 days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के विकास नगर में किराए के कमरे में रहने वाले अमरजीत कुमार का शव 13 दिन बाद पश्चिमी यमुना नहर से मिला है। उनके जीजा ने शव की शिनाख्त की। परिवार हत्या की आशंका जता रहा है।
अमरजीत 20 जनवरी को सुबह आठ बजे खाना बनाने के बाद मजदूरी के लिए सांई मंदिर के पास चौक पर पहुंचा था। रात को लौटकर नहीं आया। आसपास के साथियों ने रात को काम पर लेट हो जाने की सोचकर तलाश नहीं की। सुबह तक भी नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। साथियों को कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। उनके पड़ोसी रणजीत सिंह ने सेक्टर 32,33 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की थी। सोमवार को नहर से अज्ञात शव मिला तो अमरजीत के जीजा ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


मृतक के जीजा चंद्रचूहड सिंह ने बताया कि अमरजीत कुमार (30) विकास नगर में किराये पर रहते थे। मजदूरी करते थे। परिवार बिहार के बेगुसराय में रहता है। 20 जनवरी को अमरजीत कुमार सेक्टर छह स्थित सांई मंदिर के पास गया था। लेकिन रात को काम से लौटकर नहीं आया। 22 जनवरी को सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

लोकेशन उचाना की मिली
पुलिस ने तीन दिन पहले मोबाइल की लोकेशन निकाली तो उचाना गांव की आई। पुलिस टीम उनके साथ वहां पहुंची तो कोई सुराग नहीं लग पाया। चंद्रचूहड़ ने बताया कि अमरजीत की पत्नी ने 20 जनवरी को फोन किया था। तीन बार उनकी बात हुई। डेढ़ बजे फोन किया तो उठाया नहीं गया। पौने दो बजे कॉल की तो फोन बंद था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।


------

पुलिस ने नहर से शव बरामद करके परिजन को सौंपा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। -सतीश कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर 32,33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed