फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of a person from Rajpura found from the canal

पंजाब के दुकानदार का मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
The body of a person from Rajpura found from the canal
करनाल। पुलिस ने निगदू स्थित जांबा नहर से पंजाब के राजपुरा निवासी एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और परिजनों को इसकी सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त राजपुरा पंजाब निवासी 55 वर्षीय सलेंद्र दत्त के रूप में हुई। वह तीन दिनों से लापता था और उसकी स्कूटी नहर के किराने राजपुरा में मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोताखोर परगट सिंह अपने निजी काम से नहर के किनारे जा रहा था। इस दौरान उसे जांबा नहर पुल के समीप एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों का कहना है कि सलेंद्र दत्त मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। निगदू थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पंजाब के राजपुरा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed