फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The basketball court exists only in name... the poles are rusted and the rings have fallen off.

Karnal News: बास्केटबॉल कोर्ट बस नाम का... जंग खा चुके पोल, गिर चुके हैं रिंग

Mon, 01 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 01 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The basketball court exists only in name... the poles are rusted and the rings have fallen off.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। कलरी जागीर गांव स्थित राजीव गांधी खेल परिसर सुविधाएं शून्य और समस्याओं का अंबार है। चारों ओर बड़ी-बड़ी घास उग आई है। बास्केटबॉल कोर्ट बस नाम के लिए है। पोलों में जंग लगा है, उनकी रिंग टूटकर गिर चुकी है। घास इतनी बड़ी हो गई है कि मैदान में लोग पशु चराने आ जाते हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम अब खेलने के योग्य नहीं रहा।
युवा खेल परिसर में अभ्यास करने के आते तो हैं लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण निराश होकर वापस लौट जाते हैं। इस स्टेडियम का निर्माण कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट व बास्केटबॉल जैसे खेलों के लिए किया गया था। खेल परिसर में बने ट्रैक की हालत खस्ता हो चुकी है। भवन जर्जर हो चुका है। छत पर पौधे उग आए हैं। भवन की दीवारों पर कई जगह दरारें आ गई हैं। पीने के पानी के लिए केवल एक हैंडपंप है। छत पर रखी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खेल मैदान में लोग अपने पशु को चराने के लिए ले आते हैं। बास्केटबॉल पोल पूरी तरह से जंग खा चुके हैं। रिंग टूटे चुकी हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए विभाग की ओर से कोई कोच नहीं है। रात में देखरेख के लिए कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है।
विज्ञापन

ग्रांट नहीं मिली
गांव के सरपंच दीपक गर्ग ने कहा कि लगभग छह एकड़ में फैला खेल परिसर 15 वर्ष पहले बना था। ग्राम पंचायत ने अपनी आमदमी से खेल परिसर की समय‑समय पर सफाई कराई। जिम उपकरण आदि उपलब्ध कराए लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ग्रांट नहीं मिली है। देखरेख के अभाव में हालत बिगड़ती जा रही है। खिलाड़ियों ने अभ्यास करना भी अब कम कर दिया है। पंचायत ने कई बार उच्च स्तर पर सुविधाओं की मांग की लेकिन अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत कनेक्शन तक नहीं



ग्रामीण संजय ने बताया कि गांव के युवा खेल के लिए उत्सुक हैं लेकिन कोई सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्होंने खेल परिसर में आना बंद कर दिया है। खेल विभाग को कई बार ग्रामीणों ने लिखित में शिकायत दी कि ट्रैक, पिच, उचित जल व्यवस्था और नियमित रख‑रखाव सुनिश्चित करें। स्टेडियम में विद्युत कनेक्शन भी नहीं है। पंखे, कुर्सियां व योगा मैट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed