फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The ax will run on 498 trees, the department will plant twice as many trees

498 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी, विभाग लगाएगा दोगुने पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
The ax will run on 498 trees, the department will plant twice as many trees
घोघड़ीपुर बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस बाईपास पर वाहन चलाने के लिए हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलानी पड़ेगी, क्योंकि बाईपास के बीच में करीब 498 पेड़ खड़े हैं। इन्हें हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को पत्र लिखा है और 3.5 करोड़ रुपये जमा भी करवा दिए हैं। पेड़ काटे जाने के बाद लोक निर्माण विभाग 10 हेक्टेयर जमीन पर दोगुने पौधे लगाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले को कैथल रोड स्थित नहर के पुल से घोघड़ीपुर तक करीब 5.8 किमी लंबे और 10 मीटर चौड़े बाईपास की सौगात मिली है। जिससे वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रोजेक्ट पर करीब 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि वन विभाग का दावा है कि इन पेड़ों के बदले में दोगुने पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा दिया है संवाद
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि पूर्ण रूप से विकसित एक पेड़ प्रतिदिन करीब 220 लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है। 498 पेड़ काटे जाने पर प्रतिदिन 109560 लीटर ऑक्सीजन का नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि 220 लीटर ऑक्सीजन सात लोगाें को प्रभावित करती है ऐसे में 498 पेड़ काटे जाने पर करीब 16 हजार लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार इनके बदले में करीब एक हजार से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग को पौधे लगाने के लिए वन विभाग को करीब 10 हेक्टेयर जमीन और पौधों की कीमत देनी होगी लेकिन कब ये पौधे लगाए जाएंगे और कब वे पूर्ण रूप से विकसित होंगे।

लोक निर्माण विभाग की ओर से घोघड़ीपुर बाईपास निर्माण के बीच में आने वाले पेड़ों को हटाने के लिए पत्र मिला है। उन्होंने रुपये भी जमा करवा दिए हैं। लेकिन उनको दोगुना पौधे लगाने के लिए 10 हेक्टेयर जगह और खर्च भी देना होगा।
जय कुमार, डीएफओ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed