फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The auditorium echoed with the slogan of Mother India

Karnal News: भारत मां के जयघोष से गूंजा सभागार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The auditorium echoed with the slogan of Mother India
मधुबन। पुलिस अकादमी में पुलिस शहीदों के सम्मान में दस दिवसीय विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें वीरवार को लोकप्रिय धारावाहिक पुलिस पराक्रम का प्रस्तुतिकरण किया गया। स्क्रीन पर धारावाहिक में जब जवानों ने आतंकियों को ढेर किया और उनके ठिकानों के ध्वस्त किया तो सदन भारत मां के जयघोष से गूंज उठा। अकादमी के हर्षवर्धन सभागार में 31 अक्तूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। धारावाहिक में 2001 में हुए संसद पर आतंकवादी हमले और 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले में आतंकवादियों को ढेर करने के लिए पुलिसकर्मियों व सशस्त्र बलों के जवानों द्वारा दिखाए गए। अडिग साहस और शौर्य का वर्णन किया गया है। अकादमी के प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थी बहादुर जवानों के बलिदान को देखकर भाव-विभोर हो गए। अकादमी के निदेशक डॉ सीएस राव के निर्देशन आयोजित किए जा रहे में वीर जवानों को समर्पित कार्यक्रमों में पुलिसकर्मी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। वीरवार को अकादमी के निरीक्षक ओमप्रकाश ने इस प्रस्तुतीकरण का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed