फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The aim is to provide direct benefits without middlemen: ADC

Karnal News: बिना बिचौलिए सीधा लाभ देना है उद्देश्य ः एडीसी

Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 31 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The aim is to provide direct benefits without middlemen: ADC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित पंचायत भवन में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार को पांच दिवसीय आईटी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसमें एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों को बिना बिचौलिए सीधा लाभ देना है।

एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पोर्टल से संबंधित कर्मचारियों, अध्यापकों, नागरिकों, नगर परिषद, नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों को इंटरनेट पर आईटी पोर्टल के माध्यम से दी जा रही केंद्र व प्रदेश सरकार की सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिन विभागों की सेवाएं ऑनलाइन मुहैया करवाई जा रही है, उन विभागों की सेवाओं की जानकारी सरल केंद्र, सीएचसी, अटल सेवा केंद्रों पर चस्पा होनी चाहिए।
विज्ञापन


केंद्र संचालक भी विभागों की ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और आम जन के कल्याणार्थ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी व लाभ का फ्लैक्स लगाएं ताकि संबंधित व्यक्ति को कार्यालयों में बार-बार नहीं आना पड़े। इससे उनका समय और पैसा दोनों व्यर्थ होता है। इस मौके पर बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, अन्नु टांक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed