{"_id":"6849f6141ee011c0b0065aa6","slug":"the-admission-process-got-delayed-by-one-week-due-to-extension-of-application-date-karnal-news-c-18-knl1008-667608-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आवेदन तिथि बढ़ने से एक सप्ताह आगे खिसकी दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आवेदन तिथि बढ़ने से एक सप्ताह आगे खिसकी दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन
- अब 23 को पात्र आवेदक और 26 जून को आएगी पहली मेरिट सूची, 24 जुलाई को संपन्न होगा तीसरा चरण
मिशन एडमिशन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने के बाद अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला शेड्यूल को रिवाइज कर दिया है। अब पूरी दाखिला प्रक्रिया एक सप्ताह आगे खिसक गई है। पहले जो मेरिट सूची 18 जून को आनी थी, अब 26 जून को जारी की जाएगी। इससे पहले 16 जून को आने वाली फाइनल आवेदन सूची भी अब 23 जून को जारी की जाएगी।
केवल आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ने का असर तीसरे एवं अंतिम चरण पर भी पड़ेगा। ओपन काउंसलिंग के तहत जो दाखिला प्रक्रिया 15 जुलाई तक संपन्न होनी थी, वह भी अब 24 जुलाई को होगी। कॉलेजों की दाखिला समितियों का कहना है कि यदि इस नई अधिसूचना पर ही दाखिला प्रक्रिया चली तो 24 जुलाई तक तीनों चरण के दाखिले संपन्न हो पाएंगे। यदि इनमें से एक दिन भी किसी भी चरण में किसी भी सूची की तिथि बदली गई तो इसका असर आगामी शेड्यूल पर भी पड़ेगा।
दाखिलों के दौरान इस बार दो मेरिट सूची में फाइनल सूची जारी होने से पहले प्रोविजनल सूची भी जारी की जाएगी। ताकि विद्यार्थी व कॉलेज प्रबंधन सूची में यदि कोई त्रुटि है तो उसे दुरुस्त कर सकें। सात जुलाई तक दोनों चरणों को पूरा करने के बाद विभाग की ओर से ओपन काउंसलिंग के साथ दाखिले का तीसरा और अंतिम चरण शुरू किया जाएगा। इसके में सभी संस्थानों में शेष रिक्त बची सीटों पर दाखिले के लिए रोजाना ओपन काउंसलिंग करके मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहले आओ-पहले पाओ के तहत दाखिले होंगे।
विज्ञापन
इस चरण में तीन जुलाई के बाद से विद्यार्थियों को विलंब शुल्क भी देना होगा। नौ जुलाई तक केवल 100 रुपये और इसके बाद 10 से 15 जुलाई तक इस विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी लगेगा। तीसरे चरण में ही नए आवेदन और पुराने आवेदन फार्म में विकल्प संशोधन के लिए दोबारा से पोर्टल खुलेगा। विदित हो कि जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
ऐसे चलेगी स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया
- 16 जून तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
- 17 जून तक आवेदन फार्म में कर सकते हैं संशोधन (ओटीपी आधारित)
- 18 जून को सभी आवेदकों की सूची जारी होगी। यदि फार्म में कोई आपत्ति होगी तो वह भी दर्शाई जाएगी।
- 22 जून तक कॉलेज कमेटियों की ओर से आवेदकों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।
- 23 जून को पात्र आवेदकों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
25 जून से सात जुलाई तक चलेंगे दाखिले के दो चरण
- 25 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 26 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 27 से 30 जून तक फीस जमा कर सकेंगे।
- 02 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 03 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 04 से 07 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे।
ऐसे चलेगी ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया
- 09 जुलाई को रिक्त बची सभी सीटों पर ओपन काउंसलिंग होगी।
- 10 जुलाई को नए पंजीकरण और फार्म में संशोधन के लिए पोर्टल खुलेगा।
- 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ ओपन काउंसलिंग में दाखिला होगा।
- 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क के साथ दाखिला होगा।