फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused who came to steal the temple again caught

मंदिर में दोबारा चोरी करने आया आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
The accused who came to steal the temple again caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। एक ही जगह पर दूसरी बार चोरी करने पहुंचा आरोपी पकड़ा गया। उसे नहीं पता था कि इस बार उस पर तीसरी आंख की नजर है। मामला औंगद गांव का है। जहां शिव मंदिर में शनिवार को पीतल निर्मित घंटा, कटोरी व आरती का सामान चोरी हुआ था। ग्रामीणों ने उसे तब पकड़ लिया जब वह दोबारा चोरी करने पहुंचा। युवक की पहचान जुंडला निवासी सिंद्र के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीण बंटी राणा व हाकम सिंह के अनुसार शनिवार को मंदिर से आरती करने का सामान चोरी हो गया था। रविवार सुबह ग्रामीण मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने लगे। उनके फुटेज देखने के दौरान ही युवक फिर से मंदिर में चोरी करने आ गया। जिसकी मंशा मंदिर से पीतल का सामान चोरी करने की थी। ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया। जैसे ही उसे पकड़ने ग्रामीण युवक की तरफ गए वह भागने लगा। जिसे दौड़कर गली में दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक ने पहले भी गोगामेड़ी के गल्ले से भी रुपये चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed