फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused who came to steal cable was caught

Karnal News: केबल चोरी करने आए आरोपी को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The accused who came to steal cable was caught
करनाल। शुगर मिल के पास शेखपुरा गांव के खेतों में दिनदिहाड़े दो आरोपी ट्रांसफॉर्मर की केबल काटकर चोरी करने पहुंचे। जैसे ही वे तार काट रहे थे, तभी खेत में काम कर रहे किसान पवन ने उन्हें देख लिया। शोर मचाने पर जब अन्य लोग आरोपियों की तरफ दौड़े तो दोनों गन्ने के खेतों में भाग गए। किसानों ने एक आरोपी बिहार के अजय कुमार को काबू कर लिया जबकि दूसरा मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में अजय ने बताया कि वह दिहाड़ी-मजदूरी करता है और उसे उसके दूसरे साथी ने शराब का लालच दिया था। सदर थाना के जांच अधिकारी तरसेम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed