{"_id":"68eeb1969239c83c7605bc03","slug":"the-accused-in-the-murder-of-worker-ravi-were-sent-on-three-day-police-remand-karnal-news-c-18-knl1008-759312-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे श्रमिक रवि के हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे श्रमिक रवि के हत्यारोपी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा पुलिस अकादमी के पीटीसी गेट के नजदीक 9 अक्तूबर की रात को सिकरी गांव निवासी रवि (21) की चाकू मारकर हत्या मामले में चारों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मंगलवार को आरोपी विकास नगर निवासी कर्ण कुमार, राजीव पुरम निवासी मोहन कुमार, उत्तम नगर निवासी मृत्युंजय उर्फ सत्या और भगत सिंह कॉलोनी निवासी साजन को पुलिस ने अदालत में पेश किया था।
सीआईए-2 के प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उसे लूटने के लिए रोका था, जब उसके पास कुछ नहीं मिला तो चाकू मारकर मौके से भाग गए। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-2 ने सोमवार को सेक्टर-4 क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे के लिए वारदात को अंजाम देते थे। अकेला जाने वाले व दोपहिया वाहन चालक को निशाना बनाते थे। चारों आपस में दोस्त हैं। नौ अक्तूबर को चारों आरोपी दो बाइकों पर सवार होकर मधुबन पुलिस अकादमी के नजदीक लूट के इरादे से खड़े थे।