{"_id":"654e9b4977d822ae330b1f6a","slug":"the-accused-cheated-rs-29-thousand-from-the-shopkeeper-karnal-news-c-18-knl1008-261366-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आरोपी ने दुकानदार से 29 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आरोपी ने दुकानदार से 29 हजार ठगे
Sat, 11 Nov 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुकानदार को स्कैनर भेजकर खाते में रकम डलवा ली और नकदी भी नहीं दी। असंध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत में वार्ड नंबर पांच निवासी अंकुश ने बताया कि उसकी मोबाइल की दुकान है और वह ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का काम भी करता है। मोबाइल पर 10 नवंबर को कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने कहा कि उसे खाते में रुपये डलवाने है। श्याम सुंदर दुकान पर आकर कैश दे देगा। दुकानदार ने आरोपी की ओर से भेजे गए स्कैनर पर 29 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन कर दी। वह दुकान पर आया तो दुकानदार ने पैसे मांगे। इस पर श्याम सुंदर ने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोपी ने श्याम सुंदर को भी बैटरी लेने के नाम पर पहले ही ठगा था।