{"_id":"69c2c8556d9e4792230c384f","slug":"the-accused-carrying-a-reward-of-rs-50-000-was-arrested-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तिहरे हत्याकांड में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तिहरे हत्याकांड में था वांछित
Tue, 24 Mar 2026 10:52 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:52 PM IST
सार
स्पेशल टास्क फोर्स करनाल यूनिट ने पानीपत से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी तिहरे हत्याकांड में वांछित था।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स करनाल यूनिट ने पानीपत से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी यमुनानगर के रादौर क्षेत्र के खेड़ी लखा सिंह में 2024 में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में लंबे समय से वांछित था। रिमांड के बाद एसटीएफ ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली के बवाना निवासी प्रदीप उर्फ रिंकू पानीपत में अपने किसी परिचित से मिलने आने वाला था। सूचना के आधार पर एसटीएफ करनाल की टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। इससे पहले आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था, लेकिन तकनीक और मुखबिरों की सहायता से एसटीएफ ने आरोपी को पकड़ लिया।
वारदात के बाद से ही प्रदीप फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के डीएसपी अमन ने बताया कि आरोपी प्रदीप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा के कई इलाकों में सक्रिय था। एसटीएफ ने मंगलवार को अदालत में पेश करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।