{"_id":"647e4efe4617803e9a0e9604","slug":"the-accused-arrested-under-the-poxo-act-tried-to-escape-karnal-news-c-18-knl1031-141879-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी ने किया भागने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी ने किया भागने का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-32-33 थाने से पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था।
सेक्टर-32-33 थानाक्षेत्र के कटा बाग निवासी नाबालिग को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रविवार को गिरफ्तार किया था। थाने में लाकर पुलिस ने मामले में पूछताछ की। सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-32-33 से मौका पाते ही आरोपी भाग निकला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी को बाहर सड़क से पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया। सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि आरोपी ने भागने का प्रयास नहीं किया महज अफवाह फैलाई गई।