फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The AC and iron gate kept in the room were stolen.

Karnal News: कमरे में रखा एसी और लोहे का गेट चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The AC and iron gate kept in the room were stolen.
घरौंडा। धर्मवीर कॉलोनी से 30 नवंबर को एक कमरे से एसी और बाहर लगा लोहे का गेट उखाड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को मालिक ने देखा तो चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस को दी शिकायत में घरौंडा के धर्मवीर कॉलोनी निवासी मोहिन्द्र सोनी ने बताया कि उनके घर की एक साइड में बने एक कमरे में वे पुराना एसी, फ्रिज, कम्प्रेसर सहित अन्य सामान रखते थे। कमरे के आगे दीवार और लोहे का गेट लगा हुआ था। जब उन्होंने सामान चेक किया तो पुराना एसी गायब था। बाहर आने पर देखा तो लोहे का गेट भी उखाड़ लिया गया। उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो उसमें एक युवक सामान ले जाता दिखा। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घरौंडा थाना के जांच अधिकारी विपिन ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed