{"_id":"68eeacd06540f10f6307371e","slug":"that-void-is-the-same-unit-within-which-resides-shiva-karnal-news-c-18-knl1008-759520-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वही शून्य वही इकाय है जिसके भीतर बसा शिवाय है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वही शून्य वही इकाय है जिसके भीतर बसा शिवाय है...
Wed, 15 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। वही शून्य वही इकाय है जिसके भीतर बसा शिवाय है...। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में मंगलवार को क्षेत्रीय युवा उत्सव के दूसरे दिन 18 विधाओं में पांच मंचों पर प्रस्तुति दी गई। शिव की आराधना व शक्ति पर समूह नृत्य ने सबसे अधिक तालियां बटोरीं। आयोजन में 26 महाविद्यालयों की 153 टीमों ने धमाल मचाया।
युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशन पर दूसरे दिन हुए आयोजन में मुख्य अतिथि मेयर रेणु बाला गुप्ता रहीं। सांस्कृतिक मंच पर शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, एकांकी नाटक और मिमिक्री में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गईं। सामाजिक मुद्दों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। सांग विधा में छठी देवी माता की पूजा करने, उनको संस्कार देने और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने का संदेश दिया गया।
कला मंच पर कार्टूनिंग, कोलाज, मृत्तिका मॉडलिंग जैसी प्रतियोगिताएं, संगीत मंच पर शास्त्रीय वाद्य, लोक गीत, लाइट वोकल इंडियन और वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता, कला मंच पर कार्टूनिंग, कोलाज, मृत्तिका मॉडलिंग और साहित्यिक मंच पर अंग्रेज़ी एवं हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
शहीद उधम सिंह महाविद्यालय, मटक माजरी में चल रहे तीन दिवसीय युवा महोत्सव के बुधवार को होने वाले समापन समारोह में हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, जींद के वाइस चांसलर डाॅ. रामपाल सैनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य महिंद्र सिंह बागी ने बताया कि महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव का बुधवार को समापन हो जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन हरियाणवी सामूहिक गीत व नृत्य, पाश्चात्य एकल गीत व नृत्य और हिंदी व अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे। तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव के दौरान कुल 42 आयोजन किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के परिणाम
कार्टूनिंग : एसडी.कॉलेज पानीपत प्रथम, आईबी कॉलेज पानीपत द्वितीय और राजकीय महिला महाविद्यालय तृतीय।
कोलाज : आईबी कॉलेज पानीपत प्रथम, एसडी कॉलेज पानीपत द्वितीय और गुरु नानक खालसा कॉलेज तृतीय।
क्ले मॉडलिंग : एसडी कॉलेज पानीपत प्रथम, बुद्ध कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन द्वितीय और आर्य कॉलेज पानीपत तृतीय।
सोलो नृत्य : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, एसडी कॉलेज पानीपत द्वितीय और डीएवी पीजी कॉलेज तृतीय।
क्लासिकल वोकल सोलो : गुरु नानक खालसा कॉलेज प्रथम, दयाल सिंह कॉलेज करनाल द्वितीय और डीएवी पीजी कॉलेज करनाल तृतीय।
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो : डीएवी पीजी कॉलेज प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज द्वितीय और आईबी पीजी कॉलेज पानीपत तृतीय।
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो (एनपी) : आर्य पीजी कॉलेज प्रथम, गुरु नानक खालसा काॅलेज द्वितीय और आईबी कॉलेज पानीपत तृतीय।
क्लासिकल वोकल सोलो : गुरु नानक खालसा कॉलेज प्रथम, दयाल सिंह कॉलेज द्वितीय और डीएवी पीजी कॉलेज तृतीय।
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (पी) : डीएवी पीजी कॉलेज प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज द्वितीय और आईबी पीजी कॉलेज पानीपत तृतीय।

क्लासिकल डांस सोलो : आर्य पीजी कॉलेज प्रथम, एसडी कॉलेज पानीपत द्वितीय।
ग्रुप डांस जर्नल : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, डीएवी पीजी कॉलेज द्वितीय और एसडी कॉलेज पानीपत तृतीय।
डिबेट अंग्रेजी : आर्य पीजी कॉलेज प्रथम, आईबी कॉलेज द्वितीय और केवीएडीएवी कॉलेज तृतीय।
डिबेट इंग्लिश (फॉर) : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय द्वितीय।