फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   TGT candidates from across the state staged a protest in front of CM residence

Karnal News: प्रदेशभर के टीजीटी अभ्यर्थियों ने सीएम आवास के सामने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
TGT candidates from across the state staged a protest in front of CM residence
- टीजीटी भर्ती की परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग
विज्ञापन

- ड्यूटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर लौटे

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा में 7471 टीजीटी भर्ती की परीक्षा का परिणाम लटका हुआ है। इससे नाराज प्रदेशभर के अभ्यर्थियों ने रविवार को सीएम आवास के सामने धरना दिया। अभ्यर्थी सुबह सीएम आवास के नजदीक पार्क में एकत्रित हो गए थे। धरना देने के बाद उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को उनकी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी लौट गए। टीजीटी अभ्यर्थियों की मांग है कि हाई कोर्ट से स्टे हटवाकर 7471 टीजीटी की जल्द भर्ती की जाए।

7471 टीजीटी की परीक्षा अप्रैल 2023 में हुई थी। जिसके बाद परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच भी हो चुकी है। मगर सरकार की ओर से अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीजीटी भर्ती का मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई 14 व 20 नवंबर को होनी है। इस दौरान सुरेंद्र रावत प्रधान, सुशील, सुनील, नीरू, रितु, सरोज, पवन, देवेंद्र, विनीत व अन्य अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीजीटी अभ्यर्थियों ने बताया कि किसी भी परीक्षा के पास करने के उपरांत उसकी वैधता सात वर्ष तक रहती है। ऐसा हरियाणा एचटेट परीक्षा में प्रावधान भी है। इसी तरह 2015 में भी कुछ अभ्यर्थियों ने एचटेट परीक्षा पास की थी। वे अभ्यर्थी 7471 टीजीटी भर्ती की लाइन में हैं। जिसका मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ नई भर्ती में यह कहीं भी निहित नहीं था कि केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय व अन्य किसी प्राइवेट संस्थान में कार्यरत अध्यापकों को अनुभव का लाभ दिया जाएगा। इसमें केवल हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पहले से ही अनुबंध आधार पर कार्यरत अध्यापकों को अनुभव का लाभ दिया जाना था। अनुभव की प्रमाणिकता को लेकर अभी भी संशय बना है कि अनुभव का लाभ किसे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed