{"_id":"6157783a8ebc3edac41df0a6","slug":"ten-thousand-robbed-on-the-strength-of-arms-from-the-accountant-of-glass-company-karnal-news-knl85129143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लास कंपनी के अकाउंटेंट से शस्त्रों के बल पर दस हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लास कंपनी के अकाउंटेंट से शस्त्रों के बल पर दस हजार लूटे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सहगल ग्लास कंपनी के बाइक सवार अकाउंटेंट को शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे करनाल-मुनक रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने शस्त्रों के बल पर पर्स लूट लिया। पर्समें दस हजार रुपये थे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मधुबन थाना क्षेत्र के बिर्चपुर गांव निवासी दीपक शर्मा सहगल ग्लास कंपनी में अकाउंटेंट है। दीपक के मुताबिक वह अपना काम निपटाकर शुक्रवार की रात बाइक से अपने घर जा रहा था। करनाल-मुनक रोड पर घोघड़ीपुर शराब के ठेके से आगे बाइक सवार दो लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। एक के हाथ में बंदूक थी।
बाइक को आगे लगाकर उसे रोका और बंदूक से डराते हुए कहा कि उसके पास जो भी कुछ हो सब दे दे, अन्यथा जान से मार दूंगा। इसी बीच एक लुटेरे ने उसका पर्स लूट लिया। पर्स में दस हजार रुपये, दो एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस व कुछ अन्य अभिलेख थे। घटना की सूचना देने पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की। उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।