{"_id":"66513642231c4be3100e6526","slug":"tempo-collides-with-parked-truck-one-dead-three-injured-karnal-news-c-18-knl1008-395992-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खड़े ट्रक से टकराया टेंपो, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खड़े ट्रक से टकराया टेंपो, एक की मौत, तीन घायल
Sat, 25 May 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गांव समाना बाहु के समीप सड़क के बीच में खराब खड़े ट्रक से टेंपो टकरा गया। इससे टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। बुटाना थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ के गांव सीहोर निवासी अग्निवेश ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके पास एक टेंपो है। वह 23 मई की शाम को नौ बजे गांव के सतीश के मधुमक्खी के डिब्बे लोडकर शाहाबाद से चला था। डिब्बे गांव जट्टानी अलीगढ़ यूपी लेकर जाने थे। टेंपो की अगली सटी पर सुनील उर्फ माडियो भी बैठा था। हरिपाल व सुमेर पीछे की तरफ बैठे थे।
रात करीब 10:30 बजे समाना बहु गांव के सामने फ्लाईओवर पर सड़क पर खराब हुआ ट्रक खड़ा था। ट्रक चालक न तो कोई इंडिकेट दिया हुआ था और न पार्किंग लाइट, न ही कोई रिफ्लेक्टर लगाया था। इससे टेंपू की टक्कर उस ट्रक में हो गई। इस दौरान सतीश को गंभीर चोट लग गई। सुनिल, हरिपाल व सुमेर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
जब सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। सतीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनो घायल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुटाना थाना प्रभारी शशि ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर सतीश का शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका सुराग लगाया जा रहा है।