फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperatures will rise further during the day, and nights will remain cold.

Karnal News: दिन में तापमान और बढ़ेगा, रातें बनी रहेंगी ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Temperatures will rise further during the day, and nights will remain cold.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले दो दिनों से सुबह हल्का कोहरा पड़ रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग हिसार के वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन गर्म और रात सामान्य ठंडी रहने का यह दौर गेहूं की फसल के लिए संवेदनशील समय है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में बालियां निकलने की अवस्था में पहुंच चुकी फसल पर तापमान बढ़ने का सीधा प्रभाव पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में तेज धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे फसलों में कीट व रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सिंचाई और रोग नियंत्रण पर जोर

मौसम वैज्ञानिक मदन खीचड़ ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हाल ही में वर्षा नहीं हुई है, वहां किसान हल्की सिंचाई अवश्य करें, ताकि फसल पर गर्मी का असर कम हो सके। इसके साथ ही अगर किसी प्रकार की बीमारी या कीट का प्रकोप दिखाई दे तो कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही दवाइयों का छिड़काव करें। बिना सलाह के स्प्रे करने से फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के अनुसार यह समय गेहूं की उपज तय करने वाला है। अगर इस दौरान सही सिंचाई, उर्वरक और रोग नियंत्रण किया जाए तो किसानों को बंपर उत्पादन मिल सकता है, जबकि लापरवाही से उत्पादन प्रभावित होने की संभावना रहती है। मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और तापमान में बदलाव के अनुसार फसल प्रबंधन अपनाएं, ताकि बेहतर पैदावार सुनिश्चित की जा सके।

आगामी सप्ताह का पूर्वानुमान-
दिनांक- न्यूनतम तापमान- अधिकतम- मौसम
23-फरवरी
13.0
- 26.0
आसमान साफ रहेगा

24-फरवरी
13.0
- 27.0
आसमान साफ रहेगा

25-फरवरी
14.0
- 27.0
आसमान साफ रहेगा

26-फरवरी
13.0
- 28.0
आसमान साफ रहेगा

27-फरवरी
14.0
- 29.0
आसमान साफ रहेगा

28-फरवरी
13.0
- 29.0
आसमान साफ रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed