फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperatures rise, weather likely to change from 13th

Karnal News: बढ़ा पारा, 13 से मौसम में बदलाव के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rise, weather likely to change from 13th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम रविवार को खुश्क रहा, लेकिन हवाओं में परिवर्तन दिखा। जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे यह 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है।
न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च से मौसम में परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन

मौसम कई दिनों से परिवर्तनशील लेकिन खुश्क है, हवाओं की दिशा और गति में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो चुकी है, न्यूनतम तापमान में भी करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 14 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।
लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिनका आंशिक प्रभाव हरियाणा में भी दिखेगा। जिससे 10 से 13 मार्च के बीच हवाओं में बदलाव से कहीं-कहीं बादल छाने की संभावना है।

दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने, लेकिन रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 11 व 12 मार्च को हवाएं मध्यम से तेज चल सकती हैं। 13 या 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव संभावित है, इसके बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed