फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature increased by two degrees due to sunshine

Karnal News: धूप निकलने से दो डिग्री बढ़ा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by two degrees due to sunshine
सुहावने मौसम में खेल का आनंद लेते जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। तापमान दो डिग्री बढ़ने से शनिवार को लोगों को थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर के बाद बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई है।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए थे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। परंतु थोड़ी ही देर में बादल छंट गए और तेज धूप निकलने लगी। जिससे मौसम में गरमाहट आ गई। ग तीन दिन से गर्मी व उमस से राहत पाए हुए थे, लेकिन तेज धूप निकलने से एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी से लोग पसीना-पसीना होने लगे। दोपहर बाद बादल छाने से मौसम में फिर से परिवर्तन देखने को मिला। रविवार व सोमवार को बारिश होने से एक बार फिर से तापमान में कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री व न्यूनतम में एक डिग्री की कमी आ सकती है। जिससे लोगों को एक बार फिर से सुहावने मौसम का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार व वीरवार को फिर से बारिश होने की संभावना बन रही है। जिससे आमजन के साथ-साथ फसल को भी फायदा होगा। क्योंकि धान को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत है। काफी समय से जिले में जोरदार बारिश भी नहीं हुई है। इसलिए खेत बिना पानी खाली होने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से काफी फायदा होगा। किसान मौसम को देखते हुए फसलों की सिंचाई व यूरिया का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed