फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature dropped due to cold wave, people hid in homes due to chills

शीतलहर से गिरा पारा, ठिठुरन से घरों में दुबके लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to cold wave, people hid in homes due to chills
कोहरा छाने और शीतलहर से अधिकतम तापमान में निरंतर गिरावट आ रही और ठिठुरन भी बढ़ गई है। रविवार को छुट्टी के चलते शहरवासी जहां घरों में दुबके रहे। वहीं ठंड के कारण कृषि कार्य भी प्रभावित रहे। खेतों में श्रमिक अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आए।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों खेतों में गन्ना छिलाई के अलावा गाजर, मूली, गोभी, पालक व अन्य तैयार सब्जियों की खेतों से निकासी का काम किया जाता है। हाड़ जाम कर देने वाली ठंड के कारण श्रमिक अधिक देर तक काम नहीं कर पा रहे। वहीं खेतों में निलाई-गुड़ाई का कार्य भी नहीं हो पा रहा। कोहरा छाने के कारण पिछले दस दिन से रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 जनवरी तक उथला कोहरा की स्थिति कायम रह सकती है। 19 जनवरी तक अधिकतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 10.0 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नमी 97 और दोपहर को शत प्रतिशत रही। वाष्प दाब 9.1 एमएम रहा। हवा की औसत रफ्तार 0.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 11.2 व न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पिछले वर्ष 16 जनवरी को अधिकतम तापमान 18.2 व न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed