फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature continues to fall, chances of rain after two days

Karnal News: तापमान में गिरावट जारी, दो दिन बाद बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Temperature continues to fall, chances of rain after two days
- दिन भर छाए रहे बादल, हवाओं ने बढ़ाई ठंंडक, एक्यूआई पहुंचा 315
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मौसम का मिजाज रोजाना बदलता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री तो न्यूनतम 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर करीब छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुबह धुंध रही लेकिन दिन में धुंध छंटने की वजह से 14 किलोमीटर की दृश्यता बनी रही। दिन भर बादल छाए रहे जिसकी वजह से मौसम में 66 प्रतिशत नमी दर्ज की गई।
इस मौसम में वातावरण की बात करें तो एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज किया गया जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को श्वास संबंधित बीमारियां हो सकती हैं, जिनको पहले से श्वास की बीमारियां हैं ये वातावरण उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसके अलावा छाती और दिल की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए भी यह सही नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी का अब मैदानी इलाकों में असर देखने को मिलेगा। पाला पड़ने के आसार बने हुए हैं। बुधवार से तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। रात का न्यूनतम पारा छह डिग्री तक जा सकता है। यानी अब तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह धुंध के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि पाला गेहूं और गन्ने की फसल के लिए लाभदायक होता है। इस मौसम में हल्की बारिश विशेष तौर पर गेहूं की फसल के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। बावजूद लोगों, पशु-पक्षियों के लिए पाला हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सप्ताह ये रहेगा तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम मौसम
24 दिसंबर
8.0
19.0
धुंध के साथ बादल छाए रहेंगे।
25 दिसंबर
6.0
20.0
सुबह धुंध छा सकती है, दिन में आसमान साफ रहेगा।

26 दिसंबर
6.0
20.0
सुबह धुंध छा सकती है, दिन में आसमान साफ रहेगा।

27 दिसंबर
7.0
18.0
बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार।

28 दिसंबर
6.0
20.0
आसमान साफ रहेगा।

29 दिसंबर
6.0
21.0
आसमान साफ रहेगा।
30 दिसंबर
6.0
21.0
बादल छाए रहने की संभावना।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed