फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tell your thoughts to the government on the Gram Darshan portal

Karnal News: ग्राम दर्शन पोर्टल पर बताएं सरकार को मन की बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Tell your thoughts to the government on the Gram Darshan portal
करनाल। ग्रामीण क्षेत्रों के बाशिंदे भी अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं। प्रदेश सरकार ने इसके लिए gramdarshan. haryana.gov.in पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है।
विज्ञापन

इस पोर्टल पर ग्रामीणों की ओर से दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्राथमिकताएं तय करें। सरकार की प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का निवारण करना है।
विज्ञापन

ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थायी निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो) के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकेगा। पोर्टल पर सुझाव और मांग सीधे सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे, जिन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर सुझाव या शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जनरेट होगी, जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी।
इसके साथ ही आवेदक को समय-समय पर सुझाव या शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed